देश

2024 में राहुल या PM मोदी, यूपी-MP के अलावा उत्तर भारत में कौन सबसे ज्यादा पॉपुलर?

Who Is Preferred PM Face:  पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के बाद अब सारा ध्यान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों पर केंद्रित हो गया है. राज्य चुनाव, जिसे 2024 के फाइनल से पहले ‘सेमीफाइनल’ कहा गया, भाजपा को तीन राज्यों में जीत मिली. कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत हासिल की. वहीं मिजोरम में ZPM को पूर्ण बहुमत मिला.

विपक्ष पीएम फेस बनाने में विफल

लोकसभा चुनाव कुछ ही महीने दूर है. ऐसे में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए अपने सबसे प्रमुख अभियान आइकन, पीएम मोदी के करिश्मे और लोकप्रियता पर भरोसा कर रहा है. दूसरी ओर, विपक्षी समूह I.N.D.I.A चार महत्वपूर्ण बैठकों के बाद अपना पीएम चेहरा बताने में विफल रहा है. नई दिल्ली में चौथी बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गठबंधन के पीएम चेहरे के रूप में प्रस्तावित किया है.

उनके दिल्ली समकक्ष, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस पहल का समर्थन किया. इस बीच एबीपी और सीवोटर ने देशभर के लोगों से यह जानने के लिए संपर्क किया कि वे लोकसभा चुनाव में पीएम चेहरे के लिए किसे पसंद करते हैं. पीएम मोदी या राहुल गांधी? सर्वे के दौरान लोगों से पूछा गया कि अगर आपको डायरेक्ट पीएम सेलेक्ट करने के लिए कहा जाए तो आप किसे चुनेंगे, पीएम मोदी या फिर राहुल गांधी?

उत्तर भारत में 50 फीसदी लोगों की पसंद पीएम मोदी

इस सवाल के जवाब में उत्तर भारत के करीब 50 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम मोदी को पीएम बनना चाहिए. ऐसे बस 2-3 राज्य ही है जहां के 50 फीसदी से कम लोग पीएम मोदी को फिर से पीएम के रूप में देखना चाहती है. रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में उत्तर प्रदेश, एमपी, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की जनता को शामिल किया गया था.

सर्वे के मुताबिक,  एमपी और दिल्ली की 66-66 फीसदी, यूपी और उत्तराखंड की 60-60 फीसदी, राजस्थान की 65 फीसदी, हिमाचल प्रदेश की 72 फीसदी और जम्मू-कश्मीर की 58 फीसदी आबादी ऐसी है, जो अगर डायरेक्ट पीएम चुनना हो तो पीएम मोदी को चुनेगी. वहीं, पंजाब की 35 फीसदी और हरियाणा की 47 फीसदी आबादी भी ऐसा ही मीनती है.

यह भी पढ़ें: WFI में चल रहे विवादों के बीच हरियाणा के छारा गांव पहुंचे राहुल गांधी, पहलवानों से की मुलाकात, बजरंग पूनिया भी रहे मौजूद

10 प्रमुख राज्यों की टैली

छत्तीसगढ़-पीएम मोदी 67%, राहुल गांधी 29%, किसी को नहीं 1%, नहीं पता 3%
कर्नाटक-पीएम मोदी 65%, राहुल गांधी 26% ,किसी को नहीं 2%, नहीं पता 7%
एमपी- पीएम मोदी 66%,राहुल गांधी 28%,किसी को नहीं 3%, नहीं पता 3%
राजस्थान-पीएम मोदी 65%, राहुल गांधी 32%, किसी को नहीं 2%,नहीं पता 1%
तेलंगाना- पीएम मोदी 50%, राहुल गांधी 40%, किसी को नहीं 2%, नहीं पता8%
बिहार-पीएम मोदी 66%, राहुल गांधी 26%, किसी को नहीं 6%, नहीं पता2%
महाराष्ट्र- पीएम मोदी 55%, राहुल गांधी 30%, किसी को नहीं 6%,नहीं पता 9%
पंजाब-पीएम मोदी 35%, राहुल गांधी 36%, किसी को नहीं 14%, नहीं पता 15%
पश्चिम बंगाल- पीएम मोदी 60%, राहुल गांधी 35%, किसी को नहीं 2%, नहीं पता 3%
यूपी- पीएम मोदी 60%,राहुल गांधी 30% ,किसी को नहीं 8%, नहीं पता 2%

इन अनुमानों के मुताबिक, पीएम मोदी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर बढ़त बनाए हुए हैं. कुल मिलाकर, नरेंद्र मोदी को 58.6 प्रतिशत लोगों ने पीएम चेहरे के रूप में पसंद किया है, जबकि राहुल गांधी को 32 प्रतिशत लोगों ने चुना है. 4.4 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे इनमें से किसी को भी पसंद नहीं करते हैं, जबकि 5 प्रतिशत ने कहा कि वे अनिश्चित हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago