लाइफस्टाइल

बिना दवा के ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के ये 5 तरीकें, लाइफस्टाइल में जरूर करें शामिल

High Blood Pressure:आजकल हाई ब्‍लड प्रेशर जैसी गंभीर हेल्‍थ प्रॉब्‍लम हर दूसरे इंसान को होने लगी है. इसका सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल और खान-पान. इस प्रॉब्‍लम के चलते चक्कर आना, किसी काम में मन नहीं लगने जैसी problems होने लगती है. जिसके चलते मैं दिन-ब-दिन चिड़चिड़ी पन होना और काम करने की क्षमता कम जो जाती है. इस वजह से भविष्य में आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं, जिसमें दिल का दौरा और स्ट्रोक आदि शामिल हैं. इसलिए इसे नियंत्रण में रखने के लिए एक अच्छी लाइफस्टाइल का पालन करना जरूरी है. यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जो आपको एक हेल्दी लाइफस्टाइल की दिशा में मदद कर सकते हैं.

हेल्दी डाइट है जरूरी

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है. अधिक नमक खाना उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है, इसलिए आपको अपनी डाइट में नमक की मात्रा को कम करना चाहिए. खाने में नमक की मात्रा को कम करें. डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें शामिल करें. इसके अलावा कोशिश करें कि अधिकतम पोटेशियम युक्त फल और सब्जियां लें, जैसे कि केला, पालक और मटर आदि. सब्जियां और फल हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं क्योंकि वे पोटैशियम का अच्छा स्रोत होते हैं.

​​वेट कंट्रोल करें

आपका अत्यधिक वजन भी आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, इसलिए वजन को संतुलित रखना हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. अत्यधिक वजन से जुड़े कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें हाई ब्लड प्रेशर भी शामिल है. अपने वेट मैनेजमेंट की तरफ ध्यान दें. अपने एक्स्ट्रा वेट को कम करें. इसके लिए अपने खाने के पोर्शन को कंट्रोल में रखें और एक्सरसाइज की तरफ ध्यान दें. वजन को संतुलित रखना हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

रोजाना एक्सरसाइज करना है बेहद जरूरी

नियमित व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है. एक्सरसाइज से शरीर फिट भी रहता है और कई बीमारियां भी दूर होती हैं. सप्ताह में 5 दिन तो एक्सरसाइज जरूर करें. आप वॉकिंग, जॉगिंग, योग या स्विमिंग भी कर सकते हैं.

स्मोकिंग से दूर रहें

आपकी धूम्रपान की आदत को आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है. इसलिए जल्द ही इस आदत को छोड़ दें. क्योंकि धूम्रपान में मौजूद निकोटीन रक्तचाप में वृद्धि का कारण बन सकता है. स्मोकिंग सिर्फ ब्लड प्रेशर के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य कई गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकती है, जैसे कि हृदय रोग, कैंसर और फेफड़ों की बीमारियां आदि. इसलिए, धूम्रपान की आदत को छोड़ना स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर उन लोगों के लिए जो रक्तचाप को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं.

तनाव से दूर रहें

हाई ब्लड का एक बड़ा कारण स्ट्रेस भी हो सकता है. इसलिए तनाव से दूर रहने की कोशिश करें. तनाव के कारण शरीर उत्तेजित हो जाता है और हृदय की कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है, जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है. योग और मेडिटेशन का सहारा लें, ये तनाव को कम करने में मदद करते हैं. इसके अलावा 8 घंटे की अच्छी नींद और शरीर के लिए आराम भी जरूरी है.

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

9 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

29 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

32 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

34 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago