Bharat Express DD Free Dish

अस्त नहीं होता पराक्रम का सूर्य! शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने पोस्ट कर क्या कहा?

शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया. पीएम ने इस अवसर पर एक प्रेरक संस्कृत सुभाषित साझा कर वीरता और मातृभूमि के सम्मान का संदेश दिया.

PM Modi Pays Tribute To Udham Singh: महान क्रांतिकारी अमर शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर आज पूरा देश उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है. इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद उधम सिंह को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और शौर्य की गाथा को याद किया.

प्रधानमंत्री ने कहा कि मातृभूमि के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उधम सिंह जी का जीवन देश की हर आने वाली पीढ़ी को निरंतर प्रेरित करता रहेगा. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक विशेष और प्रेरक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, जिसका संदेश सीधे देशवासियों के दिलों को छू गया.

प्रधानमंत्री ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित(PM Modi Pays Tribute To Udham Singh)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने श्रद्धांजलि संदेश के साथ एक बेहद शक्तिशाली संस्कृत सुभाषित साझा किया-‘न जातु शौर्यं पुरुषस्य भानुरस्तं गतो भवति कदापि शश्वत्. यथा पुनस्तपति दिवाकरोऽयं तथा पुनर्विक्रमते स वीरः॥’ इस श्लोक के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश को बताया कि किसी भी सच्चे वीर पुरुष का पराक्रम कभी हमेशा के लिए अस्त नहीं हो सकता.

श्लोक का कड़क अर्थ समझाते हुए बताया गया कि जिस प्रकार सूर्य अस्त होने के बाद पुनः उदित होकर अपने पूर्ण तेज के साथ चमकता है, ठीक उसी तरह एक वीर पुरुष भी अपने अतुलनीय शौर्य से हर बड़ी से बड़ी विपत्ति और दमन पर विजय प्राप्त करता है.

ये भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर! PM मोदी ने अरुणाचल और नागालैंड के सांसदों से ली रिपोर्ट, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन. हिम्मत और हौसले से भरी उनकी जीवनगाथा देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी.

पीएम का यह संदेश जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेने वाले उस अमर बलिदानी के प्रति 140 करोड़ देशवासियों की कृतज्ञता और सम्मान को दर्शाता है, जिन्होंने विदेशी धरती पर जाकर भारत के स्वाभिमान का परचम लहराया था.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read