होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो ट्विटर)
Karnataka: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल सोमवार को चुनावी राज्य कर्नाटक की अपनी पांचवीं यात्रा पर जाएंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री शिवमोगा हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और बेलगावी में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री शिवमोगा में हवाई अड्डे का भ्रमण करेंगे और उसका निरीक्षण करेंगे. कार्यक्रम के तहत वह जिले में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.
नया हवाई अड्डा करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है. कमल के आकार वाले इस हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन में प्रति घंटे 300 यात्री आ-जा सकते हैं.
इस हवाई अड्डा से शिवमोगा एवं आसपास के अन्य क्षेत्रों तक संपर्क एवं पहुंच में सुधार होने की संभावना है. अपनी इस यात्रा के दौरान वह दो रेलवे परियोजनाओं शिकारीपुरा-रानीबेन्नूर नयी रेलवे लाइन और कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो की आधारशिला भी रखेंगे.
शिवमोगा -शिकारीपुरा-रानीबेन्नूर नयी रेलवे लाइन को 990 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा और यह बेंगलुरु-मुंबई मुख्य लाइन के साथ मलनाड क्षेत्र को बेहतर संपर्क प्रदान करेगा.
शिवमोगा शहर में कोटेगंगुरु रेलवे कोचिंग डिपो को 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा ताकि शिवमोगा से नयी ट्रेनें शुरू करने और बेंगलुरू और मैसूरु में रखरखाव सुविधाओं में मदद मिल सके.
यह भी पढ़ें- आर्थिक संकट के समाधान के लिए छटपटा रहे शहबाज, क्या इमरान के पास है कोई तरीका?
प्रधानमंत्री 215 करोड़ रुपये से अधिक की कई सड़क विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिसमें शिकारीपुरा शहर के लिए बेंदूर-रानीबेन्नूर को जोड़ने वाली नयी बाईपास सड़क का निर्माण, मेगारावल्ली से अगुम्बे तक एनएच-169ए का चौड़ीकरण और तीर्थहल्ली तालुक में भारतीपुरा में एक नए पुल का निर्माण शामिल है.
वह जल जीवन मिशन के तहत 950 करोड़ रुपये से अधिक की बहु-ग्रामीण योजनाओं का अनावरण और शिलान्यास भी करेंगे. इसमें गौतमपुरा और 127 अन्य गांवों के लिए एक योजना का उद्घाटन और 860 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से विकसित की जाने वाली तीन अन्य योजनाओं की आधारशिला रखना शामिल है.
चार योजनाओं का उद्देश्य चालू स्थिति में घरेलू पाइप युक्त पानी का कनेक्शन प्रदान करना है, जिससे कुल 4.4 लाख से अधिक लोगों को लाभ होने की उम्मीद है। शिवमोगा में 895 करोड़ रुपये से अधिक की 44 स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा.
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…