Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

श्री कृष्ण जन्मभूमि से PM मोदी ने मीराबाई के जन्मोत्सव पर जारी किया डाक टिकट, बोले- ‘मथुरा के कण-कण में समाएं हैं कान्हा’

PM Modi के साथ कार्यक्रम में सीएम योगी भी मौजूद थे, इस दौरान सांसद हेमा मालिनी ने नृत्य कला का प्रदर्शन किया था.

PM Modi in Mathura:  रेलवे ग्राउंड में चल रहे ब्रजरज उत्सव 2023 में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यहां पर पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर प्रांगण में मौजूद सभी चार मंदिरों के दर्शन कर पूजन किया। सबसे पहले उन्होंने प्राचीन आदिकेशव भगवान का दर्शन पूजन किया। इसके बाद पीएम ने योगमाया मंदिर में मां योगमाया के दर्शन किए। फिर गर्भगृह में श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजन किया। इसके बाद भागवत भवन में पीएम मोदी ने दर्शन पूजन किया। इस दौरान तीन पंडितों ने उनकी पूजा संपन्न कराई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के सचिव ने एक तस्वीर पीएम मोदी को भेंट की। दर्शन पूजन के बाद पीएम मोदी का काफिला ब्रजरज उत्सव के लिए रवाना हो गए।

मथुरा के रेलवे मैदान में चल रहे ब्रजरज उत्सव में शिरकत करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी के स्वागत अभिनंदन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के 142 करोड़ की आबादी ने एक नए भारत का दर्शन किया है। नए भारत का वैश्विक मंच पर सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया में आप कहीं भी जाते हैं तो पूरी दुनिया पलक पावड़े बिछा करके आपका अभिनंदन करती है। ऐसे में 142 करोड़ का भारत अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। उनके 9.5 वर्षों में देश की हर समस्या के समाधान को एक मार्ग दिखा करके उसे समाधान तक पहुंचाया गया है। भारत के सर्वांगीण विकास की कार्य योजना 9.5 वर्षों के अंदर बनाना और उसका प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन भी पीएम नेतृत्व में हुआ है। आज भारत एक नए रूप में विकसित भारत की रूपरेखा दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है।

सीएम योगी ने कहा कि यह एक भारत है और श्रेष्ठ भारत भी है। जो विकास भी करता है और गरीब कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू भी करता है। यह नया भारत अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति भी करता है और उनके पुनरुद्धार की कार्य योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से बढ़ा करके आने वाली पीढ़ी के लिए नई प्रेरणा भी प्रस्तुत करता है। काशी विश्वनाथ धाम आपके नेतृत्व में बन करके आज पूरे देश और दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। उत्तराखंड का केदारपुरी एक नए गौरव की अनुभूति करा रहा है। वहीं महाकाल का महालोक हो या फिर हमारी ये ब्रज भूमि। ब्रज भूमि में आपके  मार्ग दर्शन और नेतृत्व में मथुरा वृंदावन को नगर निगम का दर्जा देना रहा हो या फिर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से यहां के सभी सात तीर्थों को विकसित करके एक नई कार्य योजना के साथ आगे बढ़ाना। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, नंदगांव, गोवर्धन इन सभी को व्यवस्थित रूप से यहां की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए उसके विकास के कार्यक्रम को अभियान चलाकर आगे बढ़ाया गया। अपितु वृंदावन क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख करके बुनियादी सुविधाओं का विस्तार भी यहां पर करने का प्रयास हुआ है।

सीएम योगी ने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों की देन योग को पीएम मोदी ने दुनिया के 190 देशों तक पहुंचाया है। आज योग से दुनिया लाभान्वित हो रही है। पीएम मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई। कुंभ को वैश्विक मान्यता दिलवाई है और अब मथुरा, वृंदावन और यहां के सभी तीर्थ नौ वर्षों से लाभान्वित हो करके इस अभियान का हिस्सा बने हैं। वहीं अयोध्या में हर व्यक्ति जान रहा है, जो कभी नहीं हो सकता है, वो भी पीएम मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को होने जा रहा है।

संत मीराबाई भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थी और मेवाड़ की रानी भी थी। वो संत रविदास जी की शिष्या भी थी। वह समता और ममता का प्रतीक भी हैं। वहीं सीएम योगी ने पीएम मोदी को विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार आपके नेतृत्व में न केवल विकास की बल्कि विरासत की इस परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करेगी। ब्रज रज उत्सव में शिरकत करने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने संत मीराबाई की 525 वीं जन्मोत्सव के अवसर पर संयुक्त रूप से मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया।

मीराबाई पर डाक टिकट जारी करने के बाद केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा संत मीराबाई पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। वहीं ब्रज रज उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मीराबाई नृत्य नाटिका में मीरा के कृष्ण प्रेम के विरह को नृत्य से उकेरा। सांसद की नाट्य प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital