Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गणेश पूजा में शामिल होने के लिए CJI डीवाई चंद्रचूड़ के घर पहुंचे PM Modi, देखें वीडियो

पीएम मोदी ने सीजेआई चंद्रचूड़ के परिवार के साथ गणेश जी विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और आरती उतारी. इस दौरान कई अन्य लोग भी मौजूद रहे.

PM Modi

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजा में शामिल हुए पीएम मोदी.

देशभर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणेश पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे.

पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना

पीएम मोदी ने सीजेआई चंद्रचूड़ के परिवार के साथ गणेश जी विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और आरती उतारी. इस दौरान कई अन्य लोग भी मौजूद रहे. पीएम मोदी का गणेश जी की आरती करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है.

10 दिनों तक चलता है गणेश उत्सव पर्व

बता दें कि 6 सितंबर से शुरु हुआ गणेश उत्सव का ये पर्व 10 दिनों तक चलता है. अनंत चतुर्दशी तिथि को गणेश जी के विसर्जन के साथ ही इस पर्व का समापन होगा. ये पर्व वैसे तो पूरे भारत और दुनिया के तमाम देशों में मनाया जाता है, लेकिन खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक में गणेश उत्सव का पर्व बड़े व्यापक स्तर और धूमधाम से मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें- “हमने कोशिश की, लेकिन उन्होंने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी”, पढ़ें, AAP के साथ गठबंधन न होने पर क्या बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital