Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कश्मीर में पीएम मोदी का दिखा अलग अंदाज, प्रशंसकों के बीच पहुंचकर खुद ली सेल्फी, एक्स पर तस्वीरों को किया शेयर

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी.

सेल्फी लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी.

आज यानी कि 21 जून को पूरी भारत समेत पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है. 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आयोजित किए जा रहे योग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (SKICC) में योगाभ्यास किया.

पीएम मोदी ने एक्स पर शेयर की तस्वीरें

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के बाद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की हैं. जिसमें पीएम मोदी कश्मीरी महिलाओं के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि “श्रीनगर में योग सेल्फी पोस्ट करें! यहां डल झील में अद्वितीय जीवंतता है.

2014 में UNGA में पास हुआ था प्रस्ताव

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2014 में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी. दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का योग दिवस प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर आया था और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था.

2015 से हर साल योग कार्यक्रम में शामिल हो रहे पीएम

प्रधानमंत्री मोदी साल 2015 से हर साल योग दिवस पर आयोजित समारोहों का नेतृत्व करते रहे हैं. उन्होंने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर और यहां तक कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सहित विभिन्न प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस समारोहों का नेतृत्व किया है.

यह भी पढ़ें- “आज कश्मीर की धरती से मैं…”, पीएम मोदी बोले- योग से हमें जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital