Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ को मातृशोक, पीएम मोदी ने की बात

सीएम योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित गांव पंचूर में निधन हो गया है. इस दुखद समाचार के बाद पीएम मोदी ने फोन पर बात कर शोक व्यक्त किया.

PM Modi CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली. मुख्यमंत्री को मातृशोक होने के इस दुखद समाचार के सामने आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बातचीत की और उनकी माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.

उपराष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

देश के शीर्ष नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में सीएम योगी और समस्त शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

ये भी पढ़ें: अमित शाह ने दी इगास पर्व की बधाई, CM धामी और योगी आदित्यनाथ ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ‘एक्स’ पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुःखद है. उन्होंने लिखा कि मां का जाना जीवन की वह क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती. दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं सीएम योगी और समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं.

भाजपा अध्यक्ष ने भी प्रकट किया दुख

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सीएम योगी की माताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में लिखा कि मां का साया जीवन का बहुत बड़ा संबल होता है और उनके जाने से उपजे दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism