Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों.

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से शनिवार की शाम को फोन पर बात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच  यूक्रेन संकट पर गहन चर्चा हुई. पीएम मोदी ने खुद इसकी जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई. हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा और सकारात्मक मूल्यांकन किया. यूक्रेन में संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के प्रयासों सहित अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read