Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने पुतिन से फोन पर की बात, 5वीं बार राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई

रूस में हुए आम चुनाव में व्लादिमिर पुतिन को भारी जीत मिली है. जिसके बाद वह 5वीं बार राष्ट्रपति चुने गए हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से फोन पर बात करते हुए उन्हें बधाई दी.

PM Modi

पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन.

रूस में हुए आम चुनाव में व्लादिमिर पुतिन को भारी जीत मिली है. जिसके बाद वह 5वीं बार राष्ट्रपति चुने गए हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से फोन पर बात करते हुए उन्हें बधाई दी. दोनों नेताओं के बीच कूटनीति साझेदारी को लेकर भी चर्चा हुई.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ““राष्ट्रपति पुतिन से बात की और उन्हें रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी. भारत-रूस आने वाले सालों में विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और विस्तार देगा और मिलकर काम करेगा. इसके लिए दोनों देशों में सहमति बनी है”.

पुतिन 5वीं बार बने राष्ट्रपति

पीएम मोदी ने इस दौरान रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर भी चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने संपर्क बने रहने पर सहमति जताई है. बता दें कि यह पांचवी बार है जब पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुने गए हैं. बीते दिनों ही तीन दिनों तक होने वाले चुनाव के नतीजे सामने आए थे जिसमें पुतिन ने एतिहासिक जीत दर्ज की है.

व्लादिमिर पुतिन पिछले 25 सालों से रूस के राष्ट्रपति पद पर बने हुए हैं. इसी बीच रूस-यूक्रेन के मध्य चल रही जंग के बीच हुए चुनाव में पुतिन को मिली बंपर जीत ने ये भी साबित कर दिया है कि रूसी जनता के बीच अभी भी पुतिन एक लोकप्रिय नेता बने हुए हैं. उन्हें इस चुनाव में 88 फीसदी वोट मिले हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital