पीएम मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाइलैंड की दो दिवसीय यात्रा के लिए गुरुवार (3 अप्रैल) को रवाना हो गए. पीएम मोदी 4 अप्रैल को होने वाले बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. बिम्सटेक का यह छठवां सम्मेलन है. इसके साथ ही पीएम मोदी की ये थाइलैंड की तीसरी यात्रा है. थाइलैंड के बाद पीएम मोदी श्रीलंका के लिए रवाना होंगे. थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा ने पीएम मोदी को निमंत्रण पर बुलाया था.
7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष होंगे शामिल
पीएम मोदी थाइलैंड में होने वाले बिम्सटेक समिट में भाग लेंगे, इस शिखर सम्मेलन में 7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे, जिसमें थाइलैंड, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार और भूटान शामिल है. शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएंगे. पीएम मोदी की यह राजकीय यात्रा होगी. पीएम श्रीलंका में भारत की वित्तीय सहायता से शुरू होने वाली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
#WATCH दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैंकॉक, थाईलैंड के लिए रवाना हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर थाईलैंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी 4 अप्रैल 2025 को होने वाले 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग… pic.twitter.com/qRoYLqlFY8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2025
थाइलैंड कर रहा अध्यक्षता
थाईलैंड बिम्सटेक की अध्यक्षता कर रहा है, और इस बार का शिखर सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण है. इसमें 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के घोषणापत्र को अपनाया जाएगा, जो नेताओं के दृष्टिकोण और निर्देशों को प्रमुखता से प्रस्तुत करेगा. इसके अलावा, ऐतिहासिक ‘बैंकॉक विजन 2030’ को भी मंजूरी दी जाएगी, जो भविष्य में क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के लिए पहला रणनीतिक रोडमैप होगा. शिखर सम्मेलन के दौरान, बंगाल की खाड़ी में व्यापार और यात्रा को बढ़ावा देने के लिए समुद्री परिवहन सहयोग समझौते पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे.
Over the next three days, I will be visiting Thailand and Sri Lanka to take part in various programmes aimed at boosting India's cooperation with these nations and the BIMSTEC countries.
In Bangkok later today, I will be meeting Prime Minister Paetongtarn Shinawatra and…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 3, 2025
बिम्सटेक में भारत ने की ये पहलें
भारत ने बिम्सटेक में कई पहलें शुरू की हैं, जैसे कि सुरक्षा बढ़ाना, व्यापार और निवेश को सरल बनाना, समुद्री, भौतिक और डिजिटल संपर्क बढ़ाना, और खाद्य, ऊर्जा, जलवायु और मानव सुरक्षा में सहयोग बढ़ाना. इसके अलावा, क्षमता निर्माण और कौशल विकास को बढ़ावा देना और लोगों के बीच संबंधों को मज़बूत करना भी भारत के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं.
My visit to Sri Lanka will take place from the 4th till the 6th. This visit comes after the successful visit of President Anura Kumara Dissanayake to India. We will review the multifaceted India-Sri Lanka friendship and discuss newer avenues of cooperation. I look forward to the…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 3, 2025
काफी अहम है ये बैठक
बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की यह बैठक क्षेत्रीय सहयोग और साझेदारी को मजबूत करने में मददगार साबित होगी. भारत, बिम्सटेक के संस्थापक देशों में से एक है और इसने सुरक्षा, ऊर्जा, और आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें- तीन तलाक, CAA, UCC और वक्फ बिल… मुस्लिमों से जुड़े वे फैसले जिनका खूब विरोध हुआ, लेकिन अडिग रही मोदी सरकार
यह शिखर सम्मेलन 2018 के काठमांडू शिखर सम्मेलन के बाद बिम्सटेक नेताओं की पहली ऑफलाइन बैठक होगी. इस बार का विषय “बिम्सटेक – समृद्ध, लचीला और खुला” रखा गया है.
श्रीलंका दौरे पर जाएंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, थाईलैंड की यात्रा के बाद, 4 से 6 अप्रैल 2025 तक श्रीलंका का राजकीय दौरा करेंगे. इस यात्रा के दौरान, वह श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ भारत-श्रीलंका साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और उच्चस्तरीय बैठकों में हिस्सा लेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



