Iran US Conflict: पीएम मोदी ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुए हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है. पीएम मोदी ने हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.
Spoke with President of the UAE, my brother Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan. Strongly condemned the attacks on the UAE and condoled the loss of lives in these attacks. India stands in solidarity with the UAE in these difficult times.
Thanked him for taking care of the Indian…
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर आभार
पीएम मोदी ने बातचीत में यूएई नेतृत्व को धन्यवाद दिया कि उन्होंने वहां रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई का ध्यान रखा. उन्होंने कहा कि भारत तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है.
भारत-यूएई संबंध
भारत और यूएई के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में गहरे रिश्ते हैं. यूएई में भारतीय प्रवासी समुदाय सबसे बड़ा है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत जनसंपर्क का आधार है.
दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक
बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच पीएम मोदी ने राजधानी दिल्ली में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक भी बुलाई. यह समिति सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है. बैठक का मकसद पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात की समीक्षा करना था.
ये भी पढ़ें-मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बातचीत, कही ये बात
पश्चिम एशिया में संकट
हाल ही में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों ने तनाव और बढ़ा दिया है. रिपोर्टों के अनुसार ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर ने संघर्ष को और गंभीर बना दिया है. इन घटनाओं ने वैश्विक सुरक्षा चिंताओं को भी गहरा कर दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



