Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी के ब्रिटेन दौरे से भारत को क्या-क्या मिलने वाला है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन और मालदीव की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. यह दौरा भारत के लिए खासा रणनीतिक महत्व का होने वाला है. आइये जानें किन समझौतों पर मुहर लग सकती है?

PM Modi UK Visit

ब्रिटेन जाते समय पीएम मोदी

PM Modi UK Visit: संसद के मानसून सत्र शुरू होने के 3 दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान वो ब्रिटेन और मालदीव करेंगे. दोनों ही देश भारत के लिए खासा रणनीतिक महत्व रखती है. इस दौरे में सबसे खास ब्रिटेन का दौरा होने वाला है. उम्मीद जताई जा रही है कि यहां पीएम मोदी कई ऐसे समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकते हैं जिससे भारत को खासा फायदा होगा. इससे भारत की वेस्ट नेती को भी बल मिलेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 जुलाई को ब्रिटेन की यात्रा पर रहेंगे. इसके बाद वह 25-26 जुलाई को मालदीव की यात्रा में रहेंगे. पीएम मोदी यूं तो चौथी बार ब्रिटेन जा रहे हैं. हालांकि, वहां सरकार बदलने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है. इसका महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि, इस यात्रा को निमंत्रण  ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया है.

मजबूत होंगे दोनों देशों के रिश्ते

ब्रिटेन पहुंचने के साथ पीएम मोदी ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ लंच करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गहरी चर्चा होगी. इस दौरे में प्रिंस चार्ल्स से भी शिष्टाचार मुलाकात भी होगी. ब्रिटेन दौरे का मेजर कंसर्न FTA है. ब्रिटेन में भारत के हाई कमीशन विक्रम दोराईस्वामी ने बताया कि FTA साइन होने से भारत को बेवरेज और कार सेक्टर में खासा फायदा होगा. इसके साथ ही इससे भारत की वेस्ट नीति को भी लाभ होगा.

दौरे पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

लंदन जाने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रगति हुई है. हमारा सहयोग व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, शिक्षा, स्थिरता, स्वास्थ्य और लोगों के संबंधों तक फैला है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा में वह किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के लिए उत्सुक हैंPM Modi UK Visit:. पीएम स्टारमर के साथ भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को गति देने के साथ आर्थिक साझेदारी पर चर्चा होगी. इससे दोनों देशों में समृद्धि, विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

FTA से भारत के लिए फायदे

  • टैक्स में कटौती: भारत ब्रिटेन के 90% सामानों पर टैरिफ कम करेगा
  • निर्यात में वृद्धि: ब्रिटेन भारत के 99% सामानों को बिना टैक्स के अपने बाजार में आने देगा
  • सेक्टर्स में लाभ: टेक्सटाइल, जूते, रत्न-आभूषण, फर्नीचर, ऑटो पार्ट्स जैसे उत्पादों को ब्रिटेन में टैक्स से छूट मिलेगी.
  • सर्विस सेक्टर में अवसर: भारतीय कर्मचारियों और कंपनियों को ब्रिटेन में सामाजिक सुरक्षा योगदान से छूट मिलेगी.

ब्रिटेन के लिए फायदे

  • आर्थिक लाभ: ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को हर साल लगभग 55,000 करोड़ रुपये का फायदा होगा.
  • भारतीय बाजार में पहुंच: ब्रिटिश कंपनियों को भारत के विशाल बाजार में अवसर मिलेगा.
  • सरकारी खरीद में भागीदारी: ब्रिटिश कंपनियों को भारत के 3.2 लाख करोड़ रुपये के सरकारी खरीद बाजार में हिस्सा लेने की छूट.

ये भी पढ़ें: ED ने हजारों करोड़ के FDI नियमों के उल्लंघन के लिए Myntra के खिलाफ दर्ज किया फेमा का केस

दूसरे चरण में मालदीव की यात्रा

ब्रिटेन के बाद पीएम मोदी, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर 25-26 जुलाई को मालदीव में होगे. यह उनकी राजकीय यात्रा है साथ ही यह पीएम मोदी की तीसरी यात्रा है. पीएम मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. सबसे खास बात कि राष्ट्रपति मुइज्जू के कार्यकाल में यह किसी राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा है. इस यात्रा का महत्व भारत की पहले पड़ोसी की नीति के लिए भी है. इसके साथ ही समुद्री सुरक्षा के लिए भी मालदीव का भारत के पक्ष में होना महत्व रखता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read