देश

PM Modi US Visits : पीएम मोदी अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान 22 जून को अमेरिकी संसद के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे जिसमें भारत के भविष्य के बारे में अपनी दृष्टि पूरे देश के सामने रखेगें. इस दौरान वह अमेरिकी पार्लियामेंट को दो बार संबोधित करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होगें.  बता दें पीएम मोदी से पहले  ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, विश्व के ऐसे नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें दो बार अमेरिकी संसद को संबोधित करने का सम्मान मिला है. राष्ट्रपति जो बिडेन के औपचारिक स्वागत और द्विपक्षीय वार्ता के लिए व्हाइट हाउस में मोदी की अगवानी करने और राजकीय रात्रिभोज से पहले 22 जून की दोपहर को संबोधन की उम्मीद है.

प्रधानमंत्री को दूसरी बार प्राप्त हुआ ये असर

दरअसल अमेरिकी कांग्रेस के नेतृत्व ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी बार सीनेट और प्रतिनिधि सभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया है. प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को वाशिंगटन डीसी की अपनी राजकीय यात्रा करने के दौरान सीनेट के बहुमत के नेता चक शूमर, हाउस स्पीकर केविन मैकार्थी, सीनेट के अल्पसंख्यक नेता मिच मैककोनेल और हाउस के अल्पसंख्यक नेता हकीम जेफ्रीस ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा, द्विदलीय नेतृत्व की ओर से कहा कि अमेरिका को संबोधित करने के लिए उन्हें आमंत्रित करना उनका सम्मान है.

इसे भी पढें : FPI Investment in May: एफपीआई ने भारतीय बाजार पर दिखाया भरोसा, भारत में किया 43,838 करोड़ रुपए का निवेश

जो बाइडन करेंगे पीएम की मेजबानी

जानकारी के मुताबिक प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष मैककार्थी, सीनेट के बहुमत नेता चक स्कमर, सीनेट के रिपब्लिकन नेता मिच मैककॉनवेल और प्रतिनिधि सभा के डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफरीज ने हस्ताक्षर किए हैं. जिसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन, प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर उनकी मेजबानी करते नजर आयेगे. जिसके बाद 22 जून को एक राजकीय डिनर की तैयारी भी की गई है.

इससे पहले कई वैश्विक नेता कर चुके हैं संबोधित

बता दें वर्ष 2022 में यूक्रेन को राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को दो बार कांग्रेस के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने का मौका मिला दिया गया था. हालांकि इससे पहले  गिने-चुने वैश्विक नेताओं को ही अमेरिकी कांग्रेस को एक से ज्यादा बार संबोधित करने का मौका मिला है. इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतान्यहू और ब्रिटेन के पूर्व पीएम विंस्टन चर्चिल तीन-तीन बार अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amzad khan

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

10 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

29 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

41 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago