खेल

IND vs AUS: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर बारिश का साया पड़ सकता है!

IND vs AUS, WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अब करीब है. क्रिकेट फैंस इंतजार कर रहे हैं एक बेहद शानदार टेस्ट मैच का है. मगर इस फाइनल मुकाबले पर एक बार फिर बारिश का खतरा नजर आ रहा है. बीते दिन आईपीएल फाइनल मुकाबले का मजा भी बारिश ने काफी खराब किया. ऐसे में अब ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या WTC Fianl पर भी बारिश का साया है..?, ये बात टीम इंडिया को इसलिए भी परेशान कर रही है क्योंकि यह भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं है.

बारिश ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन!   

यह खबर टीम इंडिया और क्रिकेट फैंस के लिए चिंताजनक है, क्योंकि दो साल पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस चैम्पियनशिप का फाइनल बारिश के रिजर्व डे पर खेला गया और भारत ने यह मुकाबला गंवाया था. इस बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बहुप्रतीक्षित विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 7 जून को लंदन के केनिंग्टन ओवल में होने वाला है. रास्ते में कुछ चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में सफल रही हैं और यहां से ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी. हालांकि, मैच का परिणाम खराब मौसम से काफी प्रभावित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया और भारत की टक्कर से पहले दिया बड़ा बयान, बोले- इन दो बल्लेबाजों से रहना होगा सावधान!

मौसम विभाग की रिपोर्ट में बड़ा दावा

मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर ने 7 से 11 जून तक टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहे इस महामुकाबले के चौथे दिन यानी कि 10 जून को लंदन में बारिश की 60% आशंका जताई गई है. हालांकि, 12 जून फाइनल का रिजर्व डे है, यानी कि बारिश होने की स्थिति में एक दिन का खेल 12 जून को हो सकता है.

WTC फाइनल के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड:

IND: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमेश यादव, जयदेव उनादकट.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव

अपडेटेड ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (C), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (WK), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुशेन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ (VC), मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिच मार्श, मैथ्यू रेनशॉ

Amit Kumar Jha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago