Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IAF का एयर शो देखने 25 को काशी पहुंचेंगे PM मोदी: नमो घाट पर भव्य मंच तैयार, 20 लाख दर्शकों के लिए अभेद्य सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान

PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. वे आधुनिक रूप से विकसित नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के भव्य ‘विंग्स ओवर गंगेज’ एयर शो के मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगे.

PM Modi Chennai Jagopal Garodia Hindu Vidyalaya Golden Jubilee Address Youth
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सांस्कृतिक नगरी काशी का जो कायाकल्प हुआ है, उसकी भव्य झलक एक बार फिर दुनिया देखने जा रही है. प्रधानमंत्री 25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी पहुंचकर नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के बहुचर्चित एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगेज’ के समापन व मुख्य समारोह का प्रत्यक्ष अवलोकन करेंगे. प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप करीब 91 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित नमो घाट (खिड़किया घाट) आज न केवल आधुनिक पर्यटन और जल-परिवहन का केंद्र बन चुका है, बल्कि देश के सबसे बड़े रक्षा आयोजनों की मेजबानी के लिए भी पूरी तरह तैयार है.

नमो घाट पर प्रधानमंत्री के लिए मुख्य मंच का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसके दोनों ओर अतिथियों के लिए आधुनिक कॉटेज और सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है.

गंगा पार 19 ब्लॉक और 20 लाख लोगों का महा-प्रबंधन

वाराणसी सहित गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, चंदौली, जौनपुर और बिहार के सीमावर्ती इलाकों से 15 से 20 लाख लोगों की संभावित भीड़ को संभालने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने गंगा पार के रेतीले इलाकों—डुमरी, सुजाबाद और कटेसर में व्यापक ढांचागत व्यवस्थाएं की हैं:

19 विशेष ब्लॉक: दर्शकों के बैठने और सुगम आवागमन के लिए 19 अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं.

निगरानी और सुरक्षा: सभी ब्लॉकों में ऊंचे वॉच टावर, अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (माइक) और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है.

मूलभूत सुविधाएं: लाखों दर्शकों के लिए मोबाइल शौचालय, पेयजल के टैंकर और अस्थायी चिकित्सा शिविर स्थापित किए गए हैं.

5 प्रवेश द्वार: भीड़ के दबाव को नियंत्रित रखने के लिए आयोजन स्थल की तरफ आने वाले पांच अलग-अलग प्रवेश मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि भगदड़ या अव्यवस्था की कोई गुंजाइश न रहे.

indian air force - air show in Varanasi pm modi

पड़ाव पर 5,000 वाहनों की विशाल पार्किंग

यातायात को पूरी तरह जाम-मुक्त बनाए रखने के लिए प्रशासन ने स्पष्ट ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है:

वाहन प्रतिबंध: पड़ाव-रामनगर मार्ग से गंगा तट की ओर किसी भी निजी वाहन को सीधे जाने की अनुमति नहीं होगी.

पड़ाव पार्किंग: पड़ाव की तरफ लगभग 5,000 चार पहिया व दो पहिया वाहनों की क्षमता वाली विशाल पार्किंग बनाई गई है.

वाहन पार्क करने के बाद दर्शकों को करीब 300 से 400 मीटर की सुरक्षित पैदल दूरी तय कर अपने निर्धारित ब्लॉक में पहुंचना होगा.

स्वास्थ्य सेवाएं अलर्ट: अस्पतालों में 295 बेड आरक्षित

प्रधानमंत्री के दौरे और विशाल जनसैलाब को देखते हुए वाराणसी का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल और प्रमुख निजी अस्पतालों में कुल 295 बेड विशेष रूप से आरक्षित किए गए हैं. इसके अलावा गंगा के दोनों छोरों पर एंबुलेंस और बोट-एंबुलेंस (जल एंबुलेंस) की तैनाती 24 घंटे सुनिश्चित की गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अपनी सांस्कृतिक आत्मा को संजोए रखते हुए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के मॉडल के रूप में उभरी काशी में यह एयर शो भारत के गौरव, अनुशासन और प्रशासनिक उत्कृष्टता का ऐतिहासिक उदाहरण बनने जा रहा है.

यह भी पढ़िए: दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital