Bharat Express DD Free Dish

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में PM मोदी ने किया जियो AI पैविलियन का दौरा, अकाश अंबानी ने दिखाई AI की ताकत

Jio AI Pavilion: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जियो AI पैविलियन का दौरा किया, अकाश अंबानी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और स्मार्ट होम में AI सॉल्‍यूशन दिखाए. “AI for All” का संदेश दिया.

नई दिल्ली, 16 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में जियो इंटेलिजेंस पैविलियन का दौरा किया. यहां उन्होंने जियो के कई AI आधारित मॉडल और समाधानों को देखा और समझा है.

अकाश अंबानी ने दिखाई AI की झलक

जियो के चेयरमैन अकाश अंबानी ने प्रधानमंत्री को जियो के AI इकोसिस्टम के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने जियो AI स्टैक, जियो संस्कृति AI, जियो आरोग्य AI, जियो शिक्षा और जियो AI होम जैसी तकनीकों की लाइव डेमो दी. ये प्लेटफॉर्म बिजनेस में बुद्धिमत्ता बढ़ाने, भारतीय भाषाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, शिक्षा को मजबूत करने और स्मार्ट घर बनाने में मदद करते हैं.

AI को सब तक पहुंचाने का संकल्प

अकाश अंबानी ने “AI for All” के विजन को दोहराया. कंपनी का लक्ष्य है कि उन्नत तकनीक सभी लोगों तक आसानी से पहुंचे और सबके फायदे के लिए काम करे. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पहले ही कह चुके हैं कि तकनीक की असली ताकत तब है जब वह बड़े पैमाने पर लोगों को लाभ पहुंचाए.

यह समिट भारत और दुनिया भर के टेक्नोलॉजी कंपनियों, इनोवेटर्स और नीति निर्माताओं को एक मंच पर लाता है. प्रधानमंत्री का जियो पैविलियन दौरा भारत के प्राइवेट सेक्टर की AI क्षेत्र में बढ़ती भूमिका को दिखाता है. प्रधानमंत्री ने AI के जरिए देश के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें समझीं.

यह भी पढ़ें: भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का पीएम मोदी के हाथों होगा उद्घाटन, ढाई लाख से ज्‍यादा लोग जुटेंगे

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read