क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
By Shubhra Rai
सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करने प्रयागराज पहुंचे
Dr. Rajendra Prasad National Law University Inauguration: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ आज प्रयागराज आए. यहां शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी आगवानी की. उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया.
बता दें कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी देश की 27वीं नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी है, जिसकी आज औपचारिक शुरुआत हो गई है. इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) से जुड़े एक प्रोफेसर ने बताया कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अब कानून की पढ़ाई शुरू हो सकेगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया.
यूनिवर्सिटी के उद्घाटन के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा, “आज उत्तर प्रदेश देश की एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ा है. विगत 6-7 वर्षो में हमने उत्तर प्रदेश में सुशासन स्थापित करने में सफलता हासिल की…उसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश कुछ नया करने की दिशा में अग्रसर हुआ है.”
डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद से युवा प्रेरणा ले सकते हैं. वे भारत के पहले राष्ट्रपति थे.
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…