Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘कांग्रेस का ट्रैक रिकाॅर्ड घोटालों का है…’ रेवाड़ी AIIMS के शिलान्यास पर बोले पीएम मोदी

PM Modi Rewari Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के रेवाड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए.

PM Modi

पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi Rewari Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को हरियाणा के रेवाड़ी में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 2013 में मैंने आपके आशीर्वाद से ही 272 पार का नारा दिया था. आपका वो आशीर्वाद सिद्धि बन गया था. अब आज मैं एक बार फिर रेवाड़ी आया हूं ऐसे में आपका आशीर्वाद बना रहेगा तो इस बार एनडीए 400 के पार जाएगा.

इस दौरान पीएम ने कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि जो कभी भगवान राम को काल्पनिक बताते थे वे कभी नहीं चाहते थे कि भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बने. उन्होंने मंदिर निर्माण के दौरान कई बार रोड़े अटकाए. लेकिन अब वे भी जय सियाराम करने लगे हैं. देश की इच्छा थी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो. आज पूरा देश भव्य रामलला के दर्शन कर रहा है.

इनसे स्टार्टअप नहीं संभल रहा

पीएम ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़-छोड़कर जा रहे हैं. आज कांग्रेस के पास उनके स्वयं के कार्यकर्ता भी नहीं बचे हैं. जहां ये लोग सरकार में हैं वो इनसे संभल नहीं रही. कुल मिलाकर कांग्रेस एक ही परिवार के मोह में फंस गई है. पीएम ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनसे इनका एक स्टार्टअप संभल नहीं रहा अब ये लोग देश संभालने का सपना देख रहे हैं.

विदेशों में बज रहा भारत का डंका

इस दौरान पीएम ने अपने यूएई दौरे का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज मध्य पूर्व के देशों में जिस तरह का सम्मान भारत को मिल रहा है यह मोदी का सम्मान नहीं है वो सम्मान भारतीयों का है सभी का है. पीएम ने कहा कि आज एम्स का शिलान्यास किया है. और इसका लोकार्पण भी हम ही करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रिकाॅर्ड रहा है कि वे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए देश के लोगों को तड़पाते रहते हैं. ये बातें याद रखना इसलिए जरूरी हैं क्योंकि आज भी कांगे्रस की टीम और नेता वहीं हैं जो पहले कभी हुआ करते थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital