Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

त्रिशूर में PM मोदी विशाल सभा को करेंगे संबोधित, जगह-जगह लगाए गए पोस्टर, बेसब्री से इंतजार कर रही हैं महिलाएं

सितंबर 2023 में विशेष सत्र के दौरान संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद भाजपा की रैली, “श्रीत्री शक्ति मोदिक्कोप्पम (मोदी के साथ महिला शक्ति) महिला संगमम” को पीएम के स्वागत के रूप में पेश किया जा रहा है.

त्रिशूर में पीएम मोदी के इंतजार में महिलाएं

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

PM Modi: बुधवार को पीएम मोदी त्रिशूर में दो लाख महिलाओं की सभा को संबोधित करेंगे और एक किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. पिछले पांच वर्षों में मोदी की त्रिशूर की यह दूसरी यात्रा है. पीएम के लिए महिलाओं में अगल ही उत्साह देखने को मिल रहा है. त्रिशूर में जगह-जगह पीएम मोदी के पोस्टर लगाए गए हैं. इसी के साथ पार्टी राज्य में अपना लोकसभा चुनाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार है.

मोदी के साथ महिला शक्ति

सितंबर 2023 में विशेष सत्र के दौरान संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद भाजपा की रैली, “श्रीत्री शक्ति मोदिक्कोप्पम (मोदी के साथ महिला शक्ति) महिला संगमम” को पीएम के स्वागत के रूप में पेश किया जा रहा है. महिलाओं ने कहा कि हमें पीएम मोदी का इंतजार है. हम जल्द से जल्द उनसे मिलना चाहते हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकसित हो रहा है.  महिलाओं ने कहा कि पीएम दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय नेता हैं.

यह भी पढ़ें: अडानी-हिंडनबर्ग मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सेबी को बचे 2 मामलों की जांच के लिए दिया 3 महीने का समय, दखल से किया इनकार

भाजपा की केरल इकाई की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

‘स्त्री शक्ति मोदिक ओप्पम’ शीर्षक के विशाल थेक्किंकडु मैदान में आयोजित होने वाला सम्मेलन पीएम मोदी को संसद के दोनों सदनों में महिला आरक्षण विधेयक को सफलतापूर्वक पारित करने की बधाई देने के लिए भाजपा की केरल इकाई द्वारा आयोजित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital