Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मिजोरम की पहाड़ियों के बीच पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, पीएम मोदी आज दिखाएंगे हरी झंडी

दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक्स पर जानकारी साझा की और कहा, “मैं 13 सितंबर को आइजोल में अपने भाइयों और बहनों के बीच होने के लिए उत्सुक हूं.”

PM Modi

पीएम मोदी का मिजोरम दौरा आज.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज मिजोरम के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे बेराबी-सैरांग नई रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे. यह परियोजना मिजोरम की राजधानी आइजोल को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ेगी, जो राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. लगभग 51 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन का निर्माण 8,000 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है.

इस परियोजना के पूर्ण होने के साथ आइजोल पूर्वोत्तर क्षेत्र की चौथी राजधानी बन जाएगी, जो राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगी. इससे पहले गुवाहाटी, अगरतला और ईटानगर रेलवे नेटवर्क से जुड़ चुके हैं. रेल संपर्क के इस विस्तार से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी.

PM Modi ने एक्स पर किया पोस्ट

दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक्स पर जानकारी साझा की और कहा, “मैं 13 सितंबर को आइजोल में अपने भाइयों और बहनों के बीच होने के लिए उत्सुक हूं. यह यात्रा बेहद खास है, क्योंकि बेराबी-सैरांग नई रेल लाइन के उद्घाटन के साथ यह अद्भुत शहर पहली बार रेलवे नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है. यह रेल लाइन बेहद चुनौतीपूर्ण भूभाग पर बनी है और इसमें कई बड़े और छोटे पुल शामिल हैं. रेल संपर्क के आने से वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. प्रमुख सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी. अन्य परियोजनाओं में खेलो इंडिया मल्टीपर्पस इंडोर हॉल का शिलान्यास और कवर्था में एक आवासीय विद्यालय और त्लांगनुआम में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन शामिल है.”

अश्विनी वैष्णव ने जाहिर की खुशी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस परियोजना को लेकर उत्साह व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “यह बहुत गौरव की बात है कि मिजोरम का सपना प्रधानमंत्री मोदी के हाथों पूरा होने जा रहा है. प्रधानमंत्री शनिवार को तीन नई ट्रेनों का भी उद्घाटन करेंगे, जिनमें दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस, कोलकाता के लिए एक ट्रेन और गुवाहाटी के लिए एक ट्रेन शामिल होगी.’

यह भी पढ़ें- PM मोदी आज से असम, मणिपुर और मिजोरम का करेंगे दौरा, राज्य सरकार ने की स्वागत की तैयारियां

उन्होंने आगे बताया कि मिजोरम में माल ढुलाई की सुविधा शुरू करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है और जल्द ही गुड्स ट्रेन की व्यवस्था लागू होगी. इससे राज्य के व्यापार और उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital