Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“50 हजार किसानों से संवाद…सम्मान निधि की 17वीं किस्त”, काशी में कल पीएम मोदी 30 हजार कृषि सखियों को करेंगे सम्मानित

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर वाराणसी पहुंचने के बाद मेहंदीगंज में किसानों की बैठक को संबोधित करेंगे. फिर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को अपने वाराणसी दौरे पर 50 हजार किसानों से संवाद करेंगे. भाजपा के काशी क्षेत्र के प्रमुख दिलीप पटेल ने यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री मेहंदीगंज क्षेत्र में किसान सम्मेलन स्थल पर 21 किसानों से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे और उनके कृषि उत्पादों को भी देखेंगे. किसानों से संवाद करने से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे.

30 हजार कृषि सखियों को करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा होगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री 30 हजार कृषि सखियों को सम्मानित भी करेंगे. इनमें से पूर्वी उत्तर प्रदेश की पांच महिला किसानों को वह मंच पर प्रमाणपत्र सौंपेंगे.

काशी-विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

पीएम मंगलवार दोपहर यहां पहुंचने के बाद मेहंदीगंज में किसानों की बैठक को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होने के लिए रवाना होंगे. बुधवार सुबह पीएम मोदी दिल्ली लौट जाएंगे.

कृषि मंत्री शिवराज सिंह भी रहेंगे मौजूद

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे.


यह भी पढ़ें- “नीट में कुछ गड़बड़ी पाई गई है”, NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- अगर NTA दोषी हुआ तो…


काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का हर-हर महादेव के नारे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा. दूरदराज के गांवों से किसान बसों, ट्रैक्टरों और चार पहिया वाहनों से सम्मेलन में पहुंचेंगे, जबकि आसपास के इलाकों से किसान ढोल-नगाड़ों के साथ पैदल मार्च कर किसान सम्मेलन में शामिल होने आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital