PM Modi extends wishes to CR Patil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल(CR Patil) को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पाटिल के नेतृत्व में जल जीवन मिशन और जल प्रबंधन की दिशा में हो रहे क्रांतिकारी बदलावों को रेखांकित किया. पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक विशेष पोस्ट के जरिए पाटिल के राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की.
‘असंख्य नागरिकों का जीवन हो रहा बेहतर’- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में सी.आर. पाटिल के कार्यों को सीधे आम जनता के जीवन स्तर से जोड़ते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने और ‘हर घर जल’ के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में उनके समर्पित प्रयास असंख्य नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं. प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भी कामना की.
मोदी के विजन को धरातल पर उतारने का जिम्मा
प्रधानमंत्री के इस संदेश से यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक ‘जल जीवन मिशन’ की सफलता में सी.आर. पाटिल की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है. पाटिल(CR Patil) के नेतृत्व में मंत्रालय न केवल ‘नल से जल’ पहुंचाने का काम कर रहा है, बल्कि ‘जल संचय अभियान’ के जरिए भविष्य के लिए जल सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहा है.
अमित शाह ने सराहा मोदी-पाटिल की जोड़ी का काम
प्रधानमंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम मोदी के नेतृत्व और पाटिल के क्रियान्वयन की सराहना की. शाह ने लिखा कि मोदी जी के मार्गदर्शन में पाटिल हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं. गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और पीयूष गोयल ने भी माना कि पाटिल की जनभागीदारी की प्रेरणा ‘विकसित भारत’ के स्वप्न को साकार करने में मौलिक योगदान दे रही है.
यह भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेला! कांग्रेस के 3 विधायक संपर्क से बाहर, क्या फंस गए तेजस्वी यादव?
पाटिल ने जताया आभार
प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं की शुभकामनाओं का उत्तर देते हुए सी.आर. पाटिल ने कहा कि यह स्नेह और प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन उन्हें देश में जल संरक्षण, जल सुरक्षा और जनभागीदारी को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




