Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी का साल का पहला ‘Man Ki Baat’ कार्यक्रम का प्रसारण आज

इस रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को महत्वपूर्ण संदेश भी देते हैं, जैसे कि देश के विकास के लिए आवश्यक कदम, सामाजिक मुद्दों और राष्ट्रीय एकता का महत्व आदि पर.

PM Modi Mann Ki Baat

Man Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (19 जनवरी) अपने मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ में देश को संबोधित करेंगे. यह साल 2025 का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम होगा. इसमें वह देश में हुए सकारात्मक सामूहिक प्रयासों का उल्लेख करेंगे.

पीएम मोदी ने एक्स पर दी थी जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “कल (रविवार) सुबह 11 बजे 2025 का पहला ‘मन की बात’ सुनें! मैं भारतभर के कुछ अद्वितीय सामूहिक प्रयासों को साझा करने के लिए उत्सुक हूं, जो समाज की ताकत को प्रदर्शित करते हैं.”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते हैं. यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं.

इस रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को महत्वपूर्ण संदेश भी देते हैं, जैसे कि देश के विकास के लिए आवश्यक कदम, सामाजिक मुद्दों और राष्ट्रीय एकता का महत्व आदि पर.

एक सप्ताह पहले होगा प्रसारण

हालांकि, इस बार महीने का अंतिम रविवार 26 जनवरी पड़ रहा है. उस दिन गणतंत्र दिवस उत्सव के कारण इस महीने एक सप्ताह पहले ‘मन की बात’ का प्रसारण किया जा रहा है. इससे पहले 29 दिसंबर 2024 को ‘मन की बात’ का 117वां एपिसोड प्रसारित हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital