Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- अगर हमारे नागरिक ने कुछ भी गलत किया है तो…

Pannun Assassination Conspiracy: भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर अमेरिका की ओर से लगाए गए आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

Pannun Assassination Conspiracy: भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर अमेरिका की ओर से लगाए गए आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर कोई भी देश हमें जानकारी देता है तो हम उसपर गौर करेंगे. भारत के किसी भी नागरिकों ने कुछ सही या गलत किया है तो उसपर ध्यान देने के लिए तैयार हैं. हमारी प्रतिबद्धता कानून के शासन के प्रति है.

भारतीय नागरिक पर लगाया था हत्या की साजिश का आरोप

बता दें कि हाल ही में निखिल गुप्ता पर खालिस्तानी आतंकी और अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप अमेरिका ने लगाया था. जिसको लेकर भारत से अमेरिका तक हड़कंप मच गया था. माना जा रहा था इन आरोपों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में दरार आ सकती है.

अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंसा फैलाने की कोशिश

पीएम ने ब्रिटिश अखबर फाइनेंशियल टाइम्स को इंटरव्यू दिया था. जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि विदेशों में छिपे कुछ चरमपंथी समूह अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर डराने-धमकाने और हिंसा भड़काने में लगे हुए हैं. पीएम मोदी ने इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग दोनों देशों के बीच साझेदारी का प्रमुख अंग रहा है. इसलिए मुझे नहीं लगता है कि कुछ घटनाओं को दोनों देशों के राजनयिक संबंधों से जोड़ना ठीक है.

सभी मामलों में पूर्ण सहमति नहीं हो सकती है- पीएम

पीएम मोदी ने आगे कहा कि “हमें इस बात को स्वीकार करने की जरूरत है कि हम बहुपक्षवाद के युग में रह रहे हैं, दुनिया एकदूसरे से जुड़ी होने के साथ ही दूसरे पर निर्भर भी है. यही वास्तविकता हमें मजबूर करती है कि दूसरे के प्रति सहयोग के लिए सभी मामलों में पूर्ण सहमति नहीं हो सकती है.”

यह भी पढ़ें- “आपके साथ जो हुआ है, वो 20 साल से सहते आ रहे हैं”, पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से फोन पर की बात, मिमिक्री को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर साजिश का आरोप

बता दें कि अमेरिका के न्याय विभाग ने आरोप लगाया था कि 52 साल के एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता, जो भारत सरकार का एक कर्मचारी है, उसने न्यूयॉर्क शहर के निवासी की हत्या की साजिश रची थी. हालांकि अमेरिका के न्याय विभाग ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम का कहीं भी जिक्र नहीं किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital