Bharat Express DD Free Dish

PM Modi In Gujarat: गांधीनगर में पीएम मोदी का रोड शो, हजारों की संख्या में लोग मौजूद, लगा रहे मोदी-मोदी के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. पीएम मोदी आज कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. उससे पहले पीएम मोदी गांधीनगर में एक रोड शो कर रहे हैं.

PM Modi

गांधीनगर में पीएम मोदी का रोड शो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. पीएम मोदी आज कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. उससे पहले पीएम मोदी गांधीनगर में एक रोड शो कर रहे हैं. जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं. ढोल-नगाड़े और हाथों में तिरंगा लेकर लोग भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे हैं. पीएम मोदी का ये रोड शो राजभवन से शुरू होकर महात्मा मंदिर पर खत्म होगा.

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही 5,536 करोड़ की लागत वाली विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read