Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा’, PM मोदी की अमेरिका को दो टूक; कहा- PAK ने फिर कुछ किया, तो घुसकर मारेंगे

PM Modi On Pak: प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश दिया है कि- अगर पाकिस्तान फिर कोई हरकत करता है, तो भारत घुसकर मारेगा. “उधर से गोली चलेगी तो इधर से गोला चलेगा” की नीति अपनाएंगे हम.

PM Modi piC
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi Warns Pakistan On Terror: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (OPERATION SINDOOR) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का बड़ा बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया कि भारत अब आतंकवाद और सीमा पार से हो रही गोलाबारी को बर्दाश्त नहीं करेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए सख्त लहजे में कहा, “वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा”, जो यह दर्शाता है कि भारत की सैन्य नीति अब पूरी तरह से प्रो-एक्शन मोड में है.

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे तनाव के बाद शनिवार शाम को सीजफायर पर सहमति बनी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने ही दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराई है. लेकिन भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था.

वहीं, अब समाचार एजेंसी ANI ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट से हवाले से दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच बातचीत हुई, जिसमें पीएम मोदी ने जेडी वेंस को दो टूक शब्दों में भारत का स्टैंड समझा दिया.

यह भी पढ़िए: “युद्ध भारत की पसंद नहीं…,” NSA अजीत डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की बात



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital