Bharat Express DD Free Dish

NDA सरकार के 12 साल पूरे! पीएम मोदी ने खोला अपनी उपलब्धियों का खजाना, जानिए देश को क्या मिला?

केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने स्वास्थ्य सेवाओं और युवाओं को लेकर बड़ी उपलब्धियां गिनाई हैं. आयुष्मान भारत, सस्ती दवाएं और ‘स्टार्टअप इंडिया’ से लेकर जानिए पीएम मोदी के वो ‘मास्टरस्ट्रोक’ जिन्होंने देश बदल दिया.

PM Modi 12 years government

केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने अपने बेमिसाल 12 साल पूरे कर लिए हैं. इस ऐतिहासिक मौके पर PM मोदी ने ‘एक्स’ (Twitter) पर देशवासियों के सामने अपनी सरकार का एक शानदार ‘रिपोर्ट कार्ड’ पेश किया है. पिछले एक दशक में भारत ने कैसे दुनिया के सामने अपना लोहा मनवाया है और कैसे देश के आम आदमी की जिंदगी बदली है, पीएम मोदी ने इसे बेहद बेबाकी से देश के सामने रखा है.

हेल्थकेयर का ‘कायाकल्प’- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए ‘महा-बदलाव’ पर सबसे ज्यादा जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज हमें इस बात पर गर्व है कि भारत ‘आयुष्मान भारत’ (Ayushman Bharat) जैसे दुनिया के सबसे बड़े हेल्थकेयर प्रोग्राम वाला देश है.

  • सस्ती दवाएं और इलाज: ‘पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना’ ने गरीबों के लिए महंगी दवाओं को सस्ता कर दिया है.
  • सस्ते हुए इम्प्लांट: स्टेंट और घुटने के इम्प्लांट (Knee Implants) की कीमतें धड़ाम से नीचे आई हैं, जिससे लाखों लोगों को नई जिंदगी मिली है.
  • मेडिकल एजुकेशन में क्रांति: देश में मेडिकल कॉलेजों और सीटों की बंपर बढ़ोतरी से मेडिकल की पढ़ाई अब ज्यादा सुलभ हो गई है.

युवाओं के हाथ में भारत की कमान

हेल्थकेयर के साथ-साथ पीएम मोदी ने देश की ‘युवा शक्ति’ को भी जमकर सराहा. 12 सालों की सबसे अहम उपलब्धि यह रही कि युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा किया है. ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’ और ‘अटल इनोवेशन मिशन’ जैसी खूंखार और शानदार पहलों ने देश में एंटरप्रेन्योरशिप का ऐसा इकोसिस्टम बनाया है, जिसने भारत को दुनिया का प्रमुख स्टार्टअप डेस्टिनेशन बना दिया है.

ये भी पढ़ें: ऑटोमोबाइल से लेकर रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर तक; स्लोवाकिया में CEOs संग द्विपक्षीय निवेश बढ़ाएंगे पीएम मोदी

छोटे कस्बों से लिख रहे सफलता की कहानी

पीएम मोदी ने इस बात पर खास गर्व जताया कि देश में ‘सक्सेस स्टोरी’ अब सिर्फ बड़े शहरों से नहीं, बल्कि छोटे कस्बों और गांवों से निकलकर आ रही हैं. एक स्वस्थ, डिजिटल और युवा भारत की जो नींव पिछले 12 सालों में रखी गई है, वही ‘विकसित भारत 2047’ के सपनों को उड़ान दे रही है. पीएम ने वादा किया है कि देश की इस प्रगति को और भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ाया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read