Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी के जन्मदिन पर श्रीलंका की सबसे बड़ी मस्जिद में मांगी गईं विशेष दुआएं, होंगे ऐसे बड़े आयोजन

PM Modi Birthday Special: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित बंबलापिटिया हुसैनी बोहरा मस्जिद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर विशेष दुआएं की गईं. दाऊदी बोहरा समाज ने मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सफलता की कामना की.

PM Modi Birthday Special

PM Modi Birthday Special: कोलंबो की मशहूर बंबलापिटिया बोहरा मस्जिद में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर खास नमाज़ और दुआओं का आयोजन किया गया. इस दौरान दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की.

ग्लेनाबर प्लेस स्थित हुसैनी मस्जिद, श्रीलंका की सबसे बड़ी दाऊदी बोहरा मस्जिद मानी जाती है. यहां की जमात कई बार यह जताती रही है कि प्रधानमंत्री मोदी का इस समुदाय से विशेष रिश्ता रहा है और उनकी नीतियों से समाज को सकारात्मक दिशा मिली है.

प्रधानमंत्री मोदी ने समय-समय पर भारत सहित दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बोहरा समाज से मुलाकात की है. उन्होंने कई मौकों पर इस रिश्ते का ज़िक्र करते हुए कहा है, ‘जब मैं देश में या विदेश में कहीं भी जाता हूं, तो मेरे बोहरा भाई-बहन ज़रूर मिलने आते हैं.’

वक्फ़ संशोधन कानून में भूमिका

इसी साल अप्रैल में दाऊदी बोहरा समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मिला था. इस दौरान उन्होंने वक्फ़ संशोधन अधिनियम (Waqf Amendment Act) लाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया. प्रतिनिधिमंडल में कारोबारी, डॉक्टर, शिक्षाविद और पेशेवर लोग शामिल थे. उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि कैसे लंबे समय तक उनकी संपत्तियों पर ग़लत तरीक़े से दावा किया जाता रहा था.

प्रधानमंत्री ने भी समाज की सामाजिक कार्यों के प्रति परंपरा की सराहना की और कहा कि जब इस कानून को लाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तो सबसे पहले उन्होंने दाऊदी बोहरा समुदाय के धार्मिक प्रमुख सैयदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन से चर्चा की थी. पीएमओ के मुताबिक, सैयदना ने कानून से जुड़ी बारीकियों पर अहम सुझाव दिए थे, जिनसे यह अधिनियम और मज़बूत बना.

महाबोधि सोसायटी भी करेगी आयोजन

श्रीलंका की महाबोधि सोसायटी, जिसने पहले भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर धार्मिक अनुष्ठान किए हैं, इस बार भी एक विशेष आयोजन करने जा रही है. बताया गया है कि बुधवार को बौद्ध भिक्षुओं की सभा बुलाई गई है, जहां प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बोहरा समाज से जुड़ाव और उनकी नीतियों में इस समुदाय की भागीदारी बार-बार चर्चा में रही है. श्रीलंका की इस दुआ से एक बार फिर यह रिश्ता और गहरा होता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: PM Modi का जन्मदिन बना राष्ट्र गौरव का संदेश, आतंकवाद पर सख्त तेवर और टेक्सटाइल पार्क की सौगात

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital