Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग : पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी का दौरा किया, युवाओं से बातचीत की

प्रदर्शनी में डिजिटल प्रौद्योगिकी, वर्चुअल इनोवेशन और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में प्रगति को प्रमुखता से दिखाया गया, जो एक मजबूत, स्वस्थ और समृद्ध भारत बनाने का सामूहिक उद्देश्य प्रदर्शित करता है.

PM Narendra

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में युवाओं से बात करते हुए पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक प्रदर्शनी में शिरकत की. यह प्रदर्शनी स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025’ के तहत आयोजित की गई है.

प्रदर्शनी में आए देशभर से युवा

प्रदर्शनी के दौरान, देश भर से आए युवा नेताओं ने पीएम मोदी के सामने अपने अभिनव (इनोवेटिव) योगदान और विचारों को पेश किया. साथ ही बताया कि किस प्रकार उनके प्रयास ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप हैं.

प्रदर्शनी में डिजिटल प्रौद्योगिकी, वर्चुअल इनोवेशन और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में प्रगति को प्रमुखता से दिखाया गया, जो एक मजबूत, स्वस्थ और समृद्ध भारत बनाने का सामूहिक उद्देश्य प्रदर्शित करता है.

3,000 युवा नेताओं के साथ बातचीत

इस कार्यक्रम में भारत की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण दस विषयों पर युवा इनोवेटर्स द्वारा प्रस्तुति दी जाएंगी. इन प्रस्तुतियों में प्रौद्योगिकी, स्थिरता, महिला सशक्तिकरण, विनिर्माण और कृषि जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जो देश की चुनौतियों के लिए नए समाधानों को दर्शाते हैं. बाद में, पीएम मोदी देश भर के 3,000 युवा नेताओं के साथ बातचीत करेंगे और एक संबोधन देंगे.

पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में इस आयोजन को भारत की युवा शक्ति के लिए समर्पित बताते हुए कहा था, “इस अवसर पर, मैं पूरा दिन अपने युवा मित्रों के साथ ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025’ में बिताऊंगा. बातचीत और लंच के दौरान, हम विकसित भारत के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे.”

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के नेतृत्व में जो बदलाव हुए, वह दिखावे तक सीमित नहीं : जॉन्टी रोड्स

इस डायलॉग का उद्देश्य ‘पारंपरिक राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ के प्रारूप को पुनः परिभाषित करना है और इसे पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस के सपने के साथ जोड़ना है, जिसमें बिना किसी राजनीतिक संबद्धता के एक लाख युवाओं को राजनीति में शामिल करना है. यह आयोजन यंग लीडर्स को भारत के विकास में अपने विचारों को कार्यान्वयन योग्य योगदान में बदलने के लिए एक मंच प्रदान करता है.

पीएम युवा नेताओं के साथ करेंगे लंच

कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में, पीएम मोदी दस विषयों पर प्रतिभागियों द्वारा लिखे गए सर्वश्रेष्ठ निबंधों का संकलन जारी करेंगे. इसके अलावा, वे युवा नेताओं के साथ लंच में शामिल होंगे. इस दौरान युवाओं को पीएम से व्यक्तिगत बातचीत का दुर्लभ अवसर भी मिलेगा, जहां वे पीएम मोदी के साथ सीधे अपने विचार, अनुभव और आकांक्षाएं साझा कर सकेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital