Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नेपाली पीएम प्रचंड से आज मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, यूपी के पहले लैंड पोर्ट का वर्चुअली करेंगे उद्घाटन

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं. पीएम दहल 31 मई को अपनी बेटी गंगा दहल के साथ भारत पहुंचे थे. प्रधानमंत्री कमल दहल आज पीएम नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे.

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं. पीएम दहल 31 मई को अपनी बेटी गंगा दहल के साथ भारत पहुंचे थे. प्रधानमंत्री कमल दहल आज पीएम नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे. साथ ही पीएम दहल के सम्मान में खास लंच का भी आयोजन किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच सीमा विवाद को लेकर भी चर्चा हो सकती है. पीएम पुष्प कमल दहल का ये भारत का चौथा दौरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएम कमल दहल भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के पहले लैंड पोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण भी करेंगे.

लैंड पोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सलाहकार एपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लैंड पोर्ट का निर्माण 15 एकड़ भूमि पर किया गया है. जिसकी लागत करीब 200 करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गुरुवार को 11 बजे दिल्ली से लैंड पोर्ट का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे.

यह भी पढ़ें- अमित शाह को ओवैसी की चुनौती, कहा- दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करके दिखाएं गृहमंत्री

पीएम प्रचंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति से भी करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पीएम प्रचंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे. साथ ही नेपाल-भारत बिजनेस समिट को भी संबोधित करेंगे. इसके अलावा प्रचंड भारत में रह रहे नेपाली समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे.

पीएम पुष्प कमल दहल का हुआ जोरदार स्वागत

नेपाली पीएम के भारत दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया था कि नेपाल के पीएम पुष्प दहल पीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भारत पहुंचे हैं. पीएम दहल का एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री मिनाक्षी लेखी ने उनका स्वागत किया. ट्वीट में आगे लिखा था कि ये यात्रा भारत-नेपाल के बीच संबंधों को गति देगा.

वहीं भारत में नेपाल के एंबेसडर शंकर पी शर्मा ने कहा कि, नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ये विदेश का पहला दौरा है. साथ ही भारत का प्रचंड का चौथा भारत दौरा है. यह दौरा नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने, बहुआयामी और सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital