पीएम मोदी ने बाल पुरस्कार विजेताओं से की मुलाकात
PM Rashtriya Bal Puraskar 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार (23 जनवरी) को इस साल के राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने बातचीत की और संगीत के बारे में अपनी रुचि से बाल पुरस्कार विजेताओं को अवगत कराया.पीएम ने बताया कि उन्हें ध्यान लगाने में संगीत के जरिए किस तरह से मदद मिलती है.
इस दौरान प्रधानमंत्री ने प्रत्येक पुरस्कार विजेता को स्मृति चिह्न भेंट किए और उनके साथ बातचीत की. बच्चों ने अपनी उपलब्धियों का विवरण भी प्रधानमंत्री से साझा किया, जिसके कारण उन्हें पुरस्कार के लिए चुना गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि ‘‘ पीएम मोदी ने संगीत, संस्कृति, सौर ऊर्जा, बैडमिंटन, शतरंज जैसे खेलों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की.’’ बच्चों ने प्रधानमंत्री से कई सवाल भी पूछे, जिनमें से एक का जवाब देते हुए उन्होंने सभी प्रकार के संगीत में अपनी रुचि के बारे में बताया. प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि यह कैसे ध्यान में उनकी मदद करता है.
‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ की शुरुआत की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों को भी याद किया. उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि इस योजना से लोगों को कैसे लाभ होगा. प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ 23 जनवरी के दिन के महत्व के बारे में भी चर्चा की और उन्हें पराक्रम दिवस के बारे में बताया.
पीएमओ के मुताबिक, ‘‘प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे सरकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत का सम्मान कर रही है.’’ भारत सरकार सात श्रेणियों-कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, समाज सेवा, खेल और पर्यावरण में असाधारण उपलब्धि के लिए बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करती रही है.
यह भी पढ़ें- पराक्रम दिवस पर जानिए नेताजी की मौत का रहस्य, हादसे के बाद भी जीवित थे!
बता दें कि प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, प्रमाणपत्र और प्रशस्ति पत्र पुस्तिका दी जाती है. इस साल अलग-अलग श्रेणियों के तहत देश भर के 19 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है. पुरस्कार पाने वालों में 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के नौ लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…
Varanasi Air Show: वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर गूंजा भारतीय वायुसेना…
BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…
मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…
फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…