खेल

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले कोच राहुल द्रविड़ का बयान, KL राहुल नहीं करेंगे विकेटकीपिंग

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज में केएल राहुल विकेटकीपिंग नहीं करेंगे. भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ये साफ कर दिया है. दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. ऐसे में हेड कोच ने उन दो खिलाड़ियों का नाम बताया है जिसने बीच में से किसी एक को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है. द्रविड़ ने कहा कि केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग की थी और उन्होंने अच्छा भी किया था.

केएल राहुल नहीं करेंगे विकेटकीपिंग

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केएल राहुल इस सीरीज में विकेटकीपर के तौर पर नहीं खेलेंगे. उन्होंने कहा कि हम इस चीज को लेकर बिल्कुल साफ हैं. हमने उनकी जगह पर दो विकेटकीपरों को चुना है इसमें केएस भरत और ध्रुव जुरेल का नाम शामिल है. हेड कोच ने आगे कहा कि केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका में कमाल का प्रदर्शन किया था. लेकिन ये सीरीज काफी लंबी है और इसलिए हमें इन दो विकेटकीपर में से ही किसी एक को चुनना होगा.

स्पिन गेंदबाजी के दौरान स्पेशलिस्ट विकेटकीपर की जरूरत

बता दें कि इंडियन पिचों को देखते हुए विकेटकीपर को विकेट के काफी करीब खड़ा होना होता है. ऐसे में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जब गेंदबाजी करते हैं तो किसी स्पेशलिस्ट विकेटकीपर को ही विकेट के पीछे खड़ा करना पड़ेगा. केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने 92 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने मात्र तीन बार विकेटकीपिंग की है. ऐसे में केएल राहुल को टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में बतौर विकेटकीपर शायद ही जगह मिले.

ये भी पढ़ें- 23 फरवरी से इस टूर्नामेंट का होगा आगाज, दिल्ली-मुंबई के बीच होगा पहला मुकाबला, BCCI ने जारी किया शेड्यूल

केएल राहुल का सभी फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन

बता दें कि भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल चोट के बाद से हर फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए कमाल का खेल दिखा रहे हैं. वह बल्ले से लगातार रन बना रहे हैं. ऐसे में कहीं न कहीं टीम मैनेजमेंट इस बल्लेबाज पर से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी कम करना चाहता है, जिससे राहुल बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

3 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

4 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

4 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

4 hours ago