Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi News: जी-20 समिट से पहले मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर लिखा गया ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले कम से कम पांच दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली मेट्रो स्टेशन की दीवार पर खालिस्तान समर्थक नारे

दिल्ली पुलिस ने जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले कम से कम पांच दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है. जो भी जानकारी सामने आएगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

दीवारों पर लिखे गए नारे

बता दें कि ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे खालिस्तान समर्थक नारे शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर और महाराजा सूरजमल स्टेडियम मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर लिखे पाए गए थे. नांगलोई में एक सरकारी स्कूल की दीवार भी ऐसा ही लिखा गया था.

एसएफजे ने जारी किया था वीडियो

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) द्वारा एक कथित वीडियो जारी किया गया था जिसमें मेट्रो स्टेशनों की विकृत दीवारें दिखाई गई थीं. एसएफजे के प्रवक्ता गुरपतवंत सिंह पन्नून ने वीडियो में कहा था, “जी- 20 देशों, जब आप 10 सितंबर को दिल्ली में मिलेंगे, तो हम कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह का आयोजन कर रहे होंगे.”

यह भी पढ़ें- PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, पूरे देश में ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम का होगा आयोजन

पुलिस ने कहा कि 19 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले, विकासपुरी, जनकपुरी, पश्चिम विहार और पीरागढ़ी सहित पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में दीवारों पर “राष्ट्र-विरोधी” और “खालिस्तान-संबंधी” भित्तिचित्र दिखाई दिए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest