देश

Ram Navami Violence: हावड़ा हिंसा मामले में शुरू हुई राजनीति, बीजेपी पर बरसीं CM ममता बनर्जी, विपक्ष ने पलटवार करते हुए की CBI जांच की मांग

Howrah Ram Navami Violence: पश्चिम बंगाल में रामनवमी के अवसर पर भड़की हिंसा मामले में अब राजनीति शुरू होती हुई नजर आ रही है. बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच हिंसा को लेकर एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. वहीं सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने रामनवमी से पहले ही चेतावनी दी थी कि राज्य में हिंसा नहीं भड़कनी चाहिए. इसके लिए उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि किसी गुंडे ने कहा है कि राम नवमी के दिन हम अस्त्र लेकर निकलेंगे और जुलूस करेंगे.

वहीं प्रदेश में हिंसा भड़कने के बाद ममता ने फिर बीजेपी पर जमकर बरसीं हैं उन्होंने बिना बीजेपी का नाम लिए कहा कि “वे (बीजेपी) सांप्रदायिक दंगों के प्रबंध के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं. उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है. हावड़ा में ऐसा करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?”

कोर्ट पहुंचे नेता प्रतिपक्ष शुभेंद्रु अधिकारी

हावड़ा में रामनवमी पर हुई हिंसा के मामले में नेता प्रतिपक्ष शुभेंद्रु अधिकारी के वकीलों ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में इस मुद्दे को उठाया और मौके पर केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग करते हुए सीबीआई (CBI) जांच की भी मांग की. खंडपीठ ने मुकदमा दायर करने की अनुमति दी. सोमवार को इस मामले की सुनवाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें-   रामनवमी पर गुजरात-बंगाल समेत कई राज्यों में हिंसा, पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 74 गिरफ्तार, CCTV की मदद से की जा रही उपद्रवियों की पहचान

बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी जाएंगे हावड़ा

वहीं घटना के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंद्रु अधिकारी (Suvendu Adhikari) घटना स्थल जाएंगे और पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल बीजेपी ने ममता के आरोपों झूठ करार देते हुए कहा कि ‘‘हिंसा के लिए मुख्यमंत्री और राज्य प्रशासन जिम्मेदार हैं.’’ अधिकारी ने एक ट्वीट में कहा, ”मैं पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्य सचिव से शिबपुर, हावड़ा, दालखोला और उत्तर दिनाजपुर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं.”

बीजेपी ने सीएम ममता पर किया पलटवार

बंगाल बीजेपी ने ट्वीट किया, “ममता बनर्जी ने कहा, “उन्होंने मार्ग क्यों बदल दिया और विशेष रूप से एक समुदाय को लक्षित करने और हमला करने के लिए अनधिकृत मार्ग क्यों लिया?” वह दोनों मायने में झूठ बोल रही है. अनुमति हावड़ा मैदान तक थी और वहां जाने के लिए एक ही रास्ता है. आप देख सकते हैं कि कौन पत्थरबाजी कर रहा है…”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

18 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

54 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago