Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Poonch Encounter: घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकी को सुरक्षा बलों ने किया ढेर, इलाके में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने रविवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया.

घुसपैठ कर रहे आतंकी को सेना ने किया ढेर

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने रविवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि देगवार सेक्टर में सतर्क जवानों ने अंधेरे का फायदा उठा कर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कुछ आतंकवादियों को देखा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई.

आतंकी को किया ढेर

उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी को मार गिराया गया है लेकिन अभी घटनास्थल से उसका शव बरामद नहीं किया गया है. जम्मू में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि सैनिकों ने देर रात करीब दो बजे गढ़ी बटालियन इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि देखी.

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी सर्वे के समय में किया गया बदलाव, प्रशासन ने इस वजह से लिया फैसला, मुस्लिम बोले- अफवाह फैलाई जा रही, हम बहिष्कार करेंगे

दो आतंकी कर रहे थे घुसपैठ की कोशिश

उन्होंने बताया, ‘‘देगवार तेरवा में एलओसी के पार दो लोगों को देखा गया. इसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर होकर गिरते हुए देखा गया जबकि दूसरे आतंकवादी को पिंटू नाले की ओर जाते हुए देखा गया.’’अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और तलाश अभियान जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital