Bharat Express DD Free Dish

सियासत से संन्यास? घर छोड़ आश्रम पहुंचे प्रशांत किशोर, क्या है वजह?

Bihar News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनावी हार के बाद पटना के बाहरी इलाके में आश्रम में डेरा जमाया. उन्होंने नीतीश कुमार पर पलायन रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की फिजूलखर्ची पर सवाल उठाए.

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अब पटना शहर छोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि वह पटना के बाहरी इलाके में बने बिहार नवनिर्माण आश्रम में रहने लगे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि यही उनका नया आशियाना होगा और यहीं से वह अपनी राजनीतिक गतिविधियां आगे बढ़ाएंगे.

PK ने घर को कब छोड़ा?

दरभंगा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान 48 वर्षीय प्रशांत किशोर ने बताया कि मंगलवार रात उन्होंने पटना स्थित अपने पुराने घर को छोड़ दिया है. अब वह आश्रम से ही पार्टी का कामकाज देखेंगे और अगले विधानसभा चुनाव तक यहीं रहेंगे. उनका दावा है कि तब तक जन सुराज पार्टी अपनी पहचान बना लेगी.

PK की राजनीतिक शुरुआत

I-PAC के सह-संस्थापक रहे PK ने दो साल पहले राजनीति में कदम रखते हुए जन सुराज पार्टी बनाई थी. अब तक वह पटना एयरपोर्ट के पास स्थित शेखपुरा हाउस से काम कर रहे थे. यह बंगला बीजेपी के पूर्व सांसद उदय सिंह के परिवार की संपत्ती है.

नीतीश कुमार पर हमला

PK ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा वार किया. उन्होंने कहा कि जिस नेता को चुनावों के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया, वह बिहार में पलायन रोकने में पूरी तरह नाकाम रहा. इसके बजाय उन्होंने खुद ही राज्यसभा का रास्ता चुन लिया. PK ने आरोप लगाया कि नीतीश ने जाते-जाते यह सुनिश्चित कर लिया कि उनके बेटे निशांत कुमार को सत्ता में जगह मिल जाए.

निशांत को लेकर क्या कहा?

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश के बेटे निशांत अब NDA सरकार का हिस्सा हैं जिसको नेतृत्व सीएम सम्राट चौधरी कर रहे हैं. उन्होंने इसे सत्ता का पारिवारिक हस्तांतरण बताया और जनता को अगाह किया कि यह सब योजनाबद्ध तरीके से किया गया है.

वोटरो को चेतावनी

PK ने बिहार के मतदाताओं से अपील की कि वे जाति, धर्म या पैसों के लालच में वोट न करें. उन्होंने कहा कि वोट डालते समय लोगों को अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखना चाहिए. प्रशांत किशोर ने कहा कि 10,000 रुपये के लिए वोट बेचना राज्य के लिए नुकसानदेह है.

महिला रोजगार योजना पर क्या बोले PK?

उन्होंने यह बयान उस योजना के संदर्भ में दिया जिसमें चुनावों से पहले 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए गए थे. PK ने इसे वोटरों को प्रभावित करने का तरीका बताया और कहा कि जनता को ऐसे प्रलोभन से बचना चाहिए.

सम्राट चौधरी पर निशाना

PK ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है लेकिन यहां फिजूलखर्ची बहुत ज्यादा हो रही है. PK ने दावा किया कि मुख्यमंत्री 25 एकड़ के आलीशान आवास में रहते हैं और उसके रखरखाव पर भारी खर्च होता है.

ये भी पढ़ें-‘गद्दार’ वाले बयान पर जेल जाएंगे राहुल गांधी? आधी रात थाने पहुंचे बीजेपी नेता ने थाने में दी FIR की अर्जी

बंगले को लेकर विवाद

उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी इस परिसर को और बड़ा करने की योजना बना रहे हैं. इसके लिए वे उस बंगले को भी मुख्यमंत्री आवास में शामिल करना चाहते हैं जिसमें वे उपमुख्यमंत्री रहते थे. PK ने इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताया और कहा कि गरीब राज्य में ऐसी शानो-शौकत उचित नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read