Plane Crash Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया है. एयरक्राफ्ट विद्यावाहिनी स्कूल के बगल में स्थित एक तालाब में गिर गया है. सेना के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं. एयरक्राफ्ट में कुछ लोग सवार थे, लेकिन सभी लोग सुरक्षित हैं. एयरक्राफ्ट के गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान अचानक विमान का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह नीचे गिर पड़ा. हादसे के समय तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आवाज सुनकर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं. तालाब के पास सुरक्षा घेरा बना दिया गया है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और विमान को तालाब से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.
प्लेन में दो पायलेट सवार
भारतीय वायुसेना की शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. विमान में दो पायलट मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. दोनों को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है, जिससे वायुसेना और प्रशासन ने राहत जताई है.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए. सुरक्षा के मद्देनजर तालाब के चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. विमान को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है, ताकि तकनीकी जांच की जा सके.
अधिकारी ने क्या बताया?
हादसे के कारणों की जांच वायुसेना और प्रशासन की संयुक्त टीम कर रही है. शुरुआती आकलन में तकनीकी खराबी या संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी. अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण उड़ानों के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाता है और इस घटना के हर पहलू की गहन जांच की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



