होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बीजेपी नेत्री के बेटे पर बम से हमला (ट्विटर)
Prayagraj: यूपी के प्रयागराज से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां बीजेपी की महिला नेता विजयलक्ष्मी चंदेल के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है. जिला मंत्री विजयलक्ष्मी के बेटे विधान सिंह की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने बम से हमला कर दिया. जिसका सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामला प्रयागराज के झूसी इलाके की आवास विकास कॉलोनी का बताया जा रहा है.
वायरल हो रहे सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार लोग इस वारदात को अंजाम दे रहे हैं. एक सफेद रंग की गाड़ी है. जिसमें विधान (बेटा) और उसके साथी गाड़ी के अंदर ही मौजूद थे. उसी समय दो बाइक पर सवार बदमाशों ने कार पर दो बमों से हमला कर दिया. जिसके बाद फरार हो गए.
जानकारी के मुताबिक, बम से हमले में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन बेटे की जान हादसे में बाल-बाल बच गई. वह पूरी तरह से सुरक्षित है. आरोप है कि कौशांबी में तैनात कांस्टेबल शिव बचन यादव के बेटे शिवम यादव से महिला नेत्री के बेटे विधान का कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था. हालांकि कांस्टेबल और उसके बेटे ने बीजेपी नेता से माफी मांग ली थी. लेकिन अब कांस्टेबल के बेटे ने अपने साथियों के साथ उस हमला कर दिया.
महिला नेता विजयलक्ष्मी चंदेल बीजेपी की जिला मंत्री हैं. इसके साथ ही वो थाना पुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान भी हैं. उनका 20 साल का बेटा विधान सिंह गुरुवार को रात 8:00 बजे अपनी मौसी के घर गया था. तभी इस घटना को अंजाम दिया गया. बीजेपी नेत्री ने इस मामले में झूसी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की आगे की जांच में जुट गई है.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…