Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे से ग्राइंडर बरामद, प्राइवेट पार्ट कटा मिला

Premanand Maharaj Disciple Death: प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी ने वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम में छत से कूदकर आत्महत्या की. कमरे से ग्राइंडर और प्राइवेट पार्ट कटने के सबूत मिले है.

New twist in the death of Premanand Maharaj's disciple.

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़ (फोटो AI जनरेटेड है.)

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन के चर्चित कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में है. दीपक लोधी जिन्हें रसिक दुलारी शरण के नाम से भी जाना जाता था, उन्होंने शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे बाराह घाट रोड पर बने गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से छलांग लगा दी थी. इस घटना के बाद अब कई नई बातें सामने आ रही हैं. वृंदावन के सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को देखने पर शुरुआती तौर पर ये खुदकुशी का केस लग रहा है. वहीं परिवार वालों ने इस मामले में लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आया?

सीओ संदीप कुमार ने जानकारी दी कि दीपक लोधी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है. रिपोर्ट में साफ लिखा है कि उनकी जान अत्यधिक ब्लीडिंग की वजह से गई है. हालांकि ये ब्लीडिंग आखिर किस कारण से हुई, इस पर एक्सपर्ट ही अपनी राय दे पाएंगे. पुलिस का कहना है कि छत से नीचे गिरने के चलते उनके शरीर में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे भी बहुत ज्यादा खून बहा हो सकता है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस केस को देख रही है.

प्राइवेट पार्ट कटने के मिले निशान

पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. सीओ के मुताबिक, दीपक लोधी जिस कमरे में रहते थे, वहां से एक ग्राइंडर मिला है. इसके साथ ही शुरुआती जांच में उनके प्राइवेट पार्ट के कटे होने के सबूत भी मिले हैं. ये घटना कैसे हुई और इसके पीछे असली वजह क्या है, इसका पता तो पूरी जांच के बाद ही चल पाएगा. पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. इस बीच दीपक का अंतिम संस्कार वृंदावन में ही कर दिया गया है.

दो साल से परिवार से नहीं हुई थी मुलाकात

दीपक के सुसाइड के बाद उनके बहनोई सोनू पटेल ने कई बातों का खुलासा किया है. सोनू ने बताया कि दीपक साल 2024 में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा था. जब से उसने गुरु दीक्षा ली थी, तब से उसका परिवार से कोई संपर्क नहीं रहा. आश्रम के लोगों ने उसे कभी अपने घरवालों से मिलने ही नहीं दिया. परिवार वाले आश्रम के बाहर 2-2 घंटे तक खड़े रहकर वापस लौट जाते थे. सोनू ने ये भी बताया कि दीपक के पास अपना मोबाइल फोन तक नहीं था, इसलिए घरवालों से बात भी नहीं हो पाती थी.

ये भी पढ़ें-13 साल बाद IAS की नौकरी छोड़ी, अब नया प्लान क्या है? दिव्या मित्तल ने दिया हिंट, 29 सितंबर को करेंगी बड़ा खुलासा

CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

बता दें कि दीपक लोधी के छत से गिरने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह कैसे जमीन पर गिर रहे हैं. नीचे गिरने की वजह से उनके शरीर पर कई जगह गहरी चोटें आईं. मथुरा पुलिस अब ये पता लगाने में लगी है कि ये मामला सिर्फ आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है और जरूरी सबूत इकट्ठा कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital