देश

पंजाब सीएम बोले- मुख्तार अंसारी पर खर्च हुए रुपये की भरपाई करेंगे अमरिंदर सिंह और सुखजिंदर रंधावा, वरना निरस्त होगी पेंशन और सुविधाएं

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान रूप नगर की जेल में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को रखने पर आए 55 लाख रुपये खर्च की वसूली पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और तत्कालीन जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा से करेगी.

अमरिंदर सिंह और रंधावा से होगी पैसों की वसूली

भगवंत मान ने कहा कि अगर अमरिंदर सिंह और रंधावा (कांग्रेस विधायक) पैसे का भुगतान नहीं करते हैं, तो उनकी पेंशन और अन्य सुविधाएं निरस्त कर दी जाएंगी. मोहाली में दर्ज जबरन वसूली के एक मामले में अंसारी जनवरी 2019 से अप्रैल 2021 तक रूपनगर की जेल में था. हालांकि, इसके बाद उच्चतम न्यायालय ने पंजाब सरकार को अंसारी की हिरासत उत्तर प्रदेश पुलिस को देने का निर्देश दिया था.

कोर्ट में केस लड़ने का शुल्क नहीं देगी पंजाब सरकार

इसके पहले सीएम मान ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया था कि उसने अंसारी के जेल में रहने के दौरान उसे सुविधाएं उपलब्ध कराईं. मान ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘उप्र के गैंगस्टर (मुख्तार अंसारी) को पंजाब की जेल में रखने और दोस्ती निभाने के लिए उच्चतम न्यायालय में उसका मामला लड़ने पर खर्च हुए 55 लाख रुपये (कानूनी) का भुगतान पंजाब सरकार के खजाने से नहीं किया जाएगा.’’

यह भी पढ़ें- UCC पर हुए सर्वे के आंकड़ों ने उड़ाई कांग्रेस की नींद, जानें क्या है लोगों की राय

55 लाख रुपये के बिल वाली फाइल को किया नामंजूर

उन्होंने कहा कि इस राशि की वसूली कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखजिंदर रंधावा रंधावा से की जाएगी. इसके पहले बीते अप्रैल में मान ने कहा था कि उन्होंने इस मामले में अंसारी का बचाव करने के लिए पिछली सरकार द्वारा नियुक्त किए गए ‘महंगे वकीलों’ के शुल्क के रूप में 55 लाख रुपये के बिल वाली एक फाइल को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने तत्कालीन मंत्रियों से पैसे वसूलने की भी बात कही थी. भगवंत मान के इस बयान के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने तंज कसते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी के नेता को बोलने से पहले तंत्र को समझना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

24 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

29 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

43 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

59 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago