Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Punjab: मनी टेंडर मामले में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता भारत भूषण से 9 घंटे पूछताछ, सटीक जवाब न दे पाने पर हुए गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के लुधियाना में कांग्रेसियों में हो-हल्‍ला मच गया. बताया जा रहा है कि भूषण के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Congress leader Bharat Bhushan
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Punjab News: पंजाब के लुधियाना में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत भूषण से मनी टेंडर मामले में 9 घंटे पूछताछ की. स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया. कांग्रेस नेता के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी को लेकर ईडी अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि “मनी लांड्रिंग टेंडर घोटाले के तहत भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, इसके कारण उनकी गिरफ्तारी हुई है. भारत भूषण आशु को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है.”

ईडी ने नौ घंटे लंबी पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता भारत भूषण को किया गिरफ्तार

दो दिन पहले ही नोटिस जारी किया गया था

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु को प्रवर्तन निदेशालय से समक्ष पेश होने के लिए दो दिन पहले ही नोटिस जारी किया गया था. गुरुवार को वो सुबह 10.30 बजे ईडी दफ्तर में पेश हुए. यहां पर उनसे नौ घंटे पूछताछ चली. ईडी अधिकारियों ने उनसे मनी टेंडर घोटाले से जुड़े सवाल किए. कल ही देर शाम उनको गिरफ्तार कर लिया गया और मेडिकल कराने के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल लाया गया.

करोड़ों की संपत्ति और 30 लाख की नकदी
बता दें कि भारत भूषण आशु पूर्व में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय के प्रभारी थे. इस दौरान इन पर करीब दो हजार करोड़ रुपए के टेंडरों में घोटाले का आरोप लगा था. प्रदेश की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडरों में बड़ी मात्रा में अनियमितता पाई गई थी. उस दौरान जांच में ईडी को करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज और करीब 30 लाख रुपये नकदी मिले थे.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital