खेल

India Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, रोहित-विराट को आराम, 605 दिनों के बाद इस स्टार खिलाड़ी की वापसी

India vs Australia Squad: एशिया कप में अपना दबदबा बनाने के बाद भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया के साथ दो-दो हाथ करने को तैयार है. ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है. वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पास अपने आप को हर जगह टेस्ट करने का अच्छा मौका होगा. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है. टीम इंडिया में काफी बदलाव किए गए हैं. जाहिर है भारतीय टीम अपने आप को विश्व कप की तैयारियों को लेकर हर क्षेत्र में परखना चाहती है. अगर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो यहां रोहित शर्मा और विराट कोहली और हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.

वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के उस दिग्गज खिलाड़ी की वापसी हुई है जो करीब 600 दिनों से ज्यादा से वनडे क्रिकेट दूर रहा है. हम बात कर रहे हैं स्टार स्पिनर आर अश्विन की. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है.

केएल राहुल करेंगे कप्तानी

बीसीसीआई (BBCI) ने भारतीय टीम में बड़े बदलाव करते हुए रोहित शर्मा को आराम दिया है, इसके चलते केएल राहुल को शुरुआती दो वनडे के लिए टीम की कमान सौंपी गई है. वहीं रविंद्र जडेजा को उपकप्तानी का जिम्मा मिला है. हालांकि तीसरे मैच में रोहित, विराट कोहली और पांड्या अपनी वापसी कर सकते हैं. इसके अलावा युवा स्टार खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ को भी नंबर वन टीम के खिलाफ स्क्वाड में चुना गया है. बता दें कि एशियन गेम्स में गायकवाड़ को टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है.

बीसीसीआई ने शुरुआती दो मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. जबकि आखिरी और तीसरे मुकाबले के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है. इसमें रोहित, कोहली, पंड्या और कुलदीप की वापसी हुई है.

यह भी पढ़ें-  Indian Railways: इस बार दिवाली पर घर जाना हो सकता है मुश्किल, ट्रेनें अभी से हो गई हैं फुल

पहले दो वनडे के लिए कैसी होगी भारतीय टीम

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

तीसरे और अंतिम वनडे के लिए टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल*, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी, मो. सिराज.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago