Bharat Express DD Free Dish

पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति; 1 की मौत कई घायल, सड़क पर बिखरी चप्पलें

Puri Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

Puri Rath Yatra: ओडिशा के पुरी में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से अफरातफरी मच गई. इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि करीब 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतक को सांस लेने में दिक्कत हुई थी और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कैसे बिगड़ी स्थिति?

बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन और खींचने का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई. कई लोग गिर पड़े और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

वीडियो ने बढ़ाई चिंता

सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो सामने आए हैं. इनमें दिख रहा है कि भीड़ पर नियंत्रण करना मुश्किल हो गया और सड़क पर चप्पलें व सामान बिखर गए. यह नजारा श्रद्धालुओं के बीच दहशत का कारण बना.

ये भी पढ़ें-आजम खान के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ पर फिर मंडराया खतरा, जौहर यूनिवर्सिटी पर RDA और IT की मार; जानें मामला

प्रशासन की कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद पुलिस, ODRAF और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. घायलों को एंबुलेंस से पुरी जिला अस्पताल और अन्य केंद्रों में भर्ती कराया गया. प्रशासन ने दावा किया है कि हालात पर जल्द काबू पा लिया गया और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. हालांकि, अभी तक घायलों की आधिकारिक संख्या और घटना के कारणों पर विस्तृत बयान जारी नहीं हुआ है. जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-इंदौर: 75 साल के जय सिंह चंदेल को मिली नई जिंदगी, दिल में था 180 ग्राम का ट्यूमर…डॉक्‍टरों ने कुछ ही घंटों में मिटा दिया

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read