Bharat Express DD Free Dish

‘मैं कोई सब्जी नहीं, शाम 5 बजे दिल्ली आओ और सामना कर लो’, पप्पू यादव ने ऐसा क्यों बोला?

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने संवाददाता सम्मेलन में सनातन धर्म के प्रति अपना प्रेम जताया. उन्होंने गेरुआ पहनने के अधिकार पर जोर देते हुए राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाए.

Pappu Yadav: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने संवाददाता सम्मेलन में सनातन धर्म के प्रति अपना लगाव जाहिर किया. उन्होंने कहा कि क्या मैं सनातनी नहीं हूं? क्या गेरुआ पहनने का मुझे अधिकार नहीं है? पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग गेरुआ पहनकर राम मंदिर के चंदे में गड़बड़ी करते हैं, जबकि वह गेरुआ पहनकर सनातन की रक्षा कर रहे हैं.

‘मैं कोई सब्जी नहीं’

पप्पू यादव ने कहा कि वह कोई सब्जी नहीं हैं जिसे कोई काटकर खत्म कर दे. उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी को कुछ करना है तो वह शाम पांच बजे दिल्ली पहुंच रहे हैं, वहां आकर सामना कर ले. इस बयान ने माहौल को और गरमा दिया.

FIR पर प्रतिक्रिया

देशभर में दर्ज FIR पर उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी FIR से नहीं डरते तो पप्पू यादव क्यों डरेंगे? उन्होंने दावा किया कि सनातन की रक्षा के लिए सौ बार भी जान देनी पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे.

बच्चों पर टिप्पणी करते हुए क्या कहा?

पप्पू यादव ने कहा कि अगर बच्चों की बात आएगी तो देश में महाभारत से भी बड़ा संघर्ष शुरू होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों के मुद्दे पर वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें-सऊदी प्रिंस की एक कॉल ने बदल दिया ट्रंप का फैसला! ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका का बड़ा यू-टर्न

राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल

पप्पू यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट के संपत राय और गिरी की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने सवाल उठाया कि 305 करोड़ रुपए कहां गए. इसके लिए सीसीटीवी फुटेज निकलवाने और हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराने की मांग की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read