Bharat Express DD Free Dish

प्यार, तकरार और फिर कत्ल; पुरुलिया में आशिक ने की नर्सिंग छात्रा की हत्या, बोरे में भरकर बाइक पर ले जा रहा था शव

Crime News: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की हत्या कर आरोपी अमित महतो बोरे में शव भरकर बाइक से ले जा रहा था.

Nursing student murdered in Purulia, West Bengal

पुरुलिया में नर्सिंग छात्रा की हत्या

Crime News: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अमित नाम के युवक का 19 साल की नर्सिंग छात्रा के साथ चार साल से प्रेम संबंध था. अचानक हालात ऐसे बने कि उसने अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने निकल पड़ा.

बोरे में लाश लेकर बाइक पर निकला आरोपी

सोमवार रात आरोपी अमित अपनी मोटरसाइकिल पर बोरी बांधकर जा रहा था. बोरी में लड़की की लाश थी. जैसे ही वह बलरामपुर पुलिस बिजली विभाग के दफ्तर के पास पहुंचा तो वहां वाहनों की चेकिंग चल रही थी. पुलिस ने उसकी बाइक रोकी और बोरी देखकर शक हुआ.

पुलिस ने कैसे खोला राज?

जांच के दौरान जब बोरी खोली गई तो अंदर लड़की का शव मिला. पुलिस ने तुरंत अमित को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतका उसकी गर्लफ्रेंड थी.

अफेयर से हत्या तक का सफर

अमित ने बताया कि दोनों का लंबे समय से रिश्ता था लेकिन हाल ही में लड़की किसी और से जुड़ गई थी. यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई और उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी. मृतका नदिहार के पास एक मेस में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी.

हत्या कहां की गई है?

पुलिस को शक है कि हत्या नदिहार के मेस में ही की गई. लड़की बागमुंडी थाना क्षेत्र के बुरदा गांव की रहने वाली थी. घटना की खबर फैलते ही बलरामपुर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया.

मामले में अधिकारियों का क्या कहना है?

पुलिस ने आरोपी की पहचान हुरुमदा गांव निवासी अमित कुमार महतो के रूप में की है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए बोरे में भरकर बाइक से ले जाने की कोशिश की. रूटीन चेकिंग के दौरान उसकी योजना नाकाम हो गई.

ये भी पढ़ें-गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर्स के साथ बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या कैसे और कहां की गई. फिलहाल आरोपी जेल में है और इलाके में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read