देश

Rahul Gandhi ने किसानों के साथ की बैठक, कहा- MSP गारंटी के लिए सरकार पर डालेंगे दबाव

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (23 जुलाई) को सात किसान नेताओं से मुलाकात की. संसद में राहुल गांधी से मुलाकात करने देशभर से किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल आया. बैठक में सांसद केसी वेणुगोपाल, राजा बराड़, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी, डॉ. अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश मौजूद थे.

बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हमने अपने घोषणा-पत्र में कानूनी गारंटी के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का जिक्र किया है. हमने आकलन किया कि इसे लागू किया जा सकता है. अभी हमारी एक बैठक हुई है, जिसमें यह तय हुआ है कि हम इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं से बात करेंगे और सरकार पर दबाव डालेंगे कि देश के किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए.

इन किसान नेताओं से मुलाकात

किसान नेताओं में जगजीत सिंह एसकेएम (एनपी) पंजाब, लकविंदर सिंह एसकेएम (एनपी) हरियाणा, शांता कुमार एसकेएम (एनपी) कर्नाटक, अभिमन्यु एसकेएम (एनपी) हरियाणा, नल्लामाला वेंकटेश्वर राव एसकेएम (एनपी) तेलंगाना, पांडियन रामलिंगम एसकेएम (एनपी) तमिलनाडु, तेजवीर सिंह केएमएम हरियाणा, सरवन सिंह पंढेर केएमएम पंजाब, सुरजीत सिंह (केएमएम) पंजाब, रमनदीप सिंह मान (केएमएम) पंजाब, गुरमनीत सिंह (केएमएम) उत्तर प्रदेश और अमरजीत सिंह (केएमएम) हरियाणा मौजूद थे.

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया.


ये भी पढ़ें: अभी नहीं खुलेगा शंभू बॉर्डर, बनी रहेगी यथास्थिति, Supreme Court ने कमेटी गठित करने का दिया आदेश


नए सिरे से होंगे प्रदर्शन

बता दें कि किसान नेताओं को संसद में आने की अनुमति राहुल गांधी को उनसे बाहर जाकर मुलाकात करने का फैसले के बाद मिली. राहुल गांधी ने बैठक से पहले कहा था कि हमें अपने कार्यालय में किसानों से मिलने नहीं दिया जा रहा है.

इससे पहले, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं ने सोमवार को घोषणा की थी कि वे देश भर में मोदी सरकार के पुतले जलाएंगे और एमएसपी गारंटी को कानूनी बनाने की अपनी मांगों को लेकर नए सिरे से विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago