खेल

IND vs WI: Tilak Varma ने हाफ सेंचुरी मारकर रचा इतिहास, रोहित के बाद यह कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज

Tilak Varma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैसे तो भारत की हार हो गई लेकिन युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपने शानदार बल्लेबाजी से इस मैच में इतिहास रच दिया. अपने डेब्यू के दूसरे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वर्मा ने हाफ सेंचुरी जड़ दी. इस कारनामे को करने के बाद तिलक ने एक ओर जहां ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया वहीं, वे रोहित शर्मा के बाद ऐसा कमाल करने वाले दूसरे भारतीय युवा बल्लेबाज बन गए. भारत के सबसे युवा बल्लेबाजों में तिलक वर्मा ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे बैटर हैं जिन्होंने 20 साल 271 दिन में अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाया है.

Tilak Varma: रोहित शर्मा सबसे कम उम्र में टी20 मैच में अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज

अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं. उन्होंने 20 साल 143 दिनों की उम्र में अपना अर्धशतक जड़ा था. दूसरे स्थान पर पहले ऋषभ पंत थे लेकिन अब तिलक वर्मा आ गए हैं. वर्मा ने यह कमाल 20 साल 271 दिन की उम्र में ही कर दिया है. पंत अब तीसरे स्थान पर चले गए हैं. उन्होंने 21 साल 138 दिनों की उम्र में अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में अर्धशतक लगाया था. पंत के बाद चौथे स्थान पर रोबिन उथप्पा है. इन्होंने टी20 के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 21 साल 307 दिनों की उम्र में अर्धशतक लगाया था.

ये भी पढ़ें- यूपी के हापुड़ में कार चालक की दबंगई, टोल मांगे जाने पर कर्मी पर चढ़ाई कार, सामने आया खौफनाक Video

टी20 सीरीज में भारत की लगातार दूसरी हार

बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. भारत को लगातार दूसरी बार रविवार रात में हार का सामना करना पड़ा. दूसरे टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाया था. वहीं, इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम ने 7 गेंद शेष रहते हुए मैच को 2 विकेट से जीत लिया.

भारत की ओर से सबसे अधिक रन तिलक वर्मा ने और सबसे अधिक विकेट कप्तान हार्दिक पंड्या ने लिया. तिलक ने इस मुकाबले में कुल 41 गेंदों में 51 रन बनाया. वहीं, हार्दिक ने कुल 4 ओवर में तीन विकेट लेकर 35 रन दिया. 5 मैचों की इस टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज 2-0 से आगे है. अगर भारत को सीरीज में वापसी कर इसे जीतना है तो आगे के सभी मुकाबलों को उसे जीतना होगा. भारत का अगला मुकाबला 8 अगस्त को गुयाना में ही वेस्टइंडीज के साथ होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

18 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

18 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

37 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago