कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरै पर हैं. जहां उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया. संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि “कुछ दिन पहले हमने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यात्रा की. जिसमें देखा कि भारत में राजनीति के जो सामान्य टूल जैसे कि जनसभा, रैली लोगों से मिलना, अब काम नहीं कर रहे हैं. क्योंकि जिन संसाधनों की हमें जरूरत पड़ती है उनको बीजेपी और आरएसएस के लोग कंट्रोल कर रहे हैं. लोगों को धमकाया जा रहा है. जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. इसलिए लगा कि भारत में राजनीति करना आसान नहीं है. इसलिए भारत जोड़ो यात्रा करने का फैसला किया.
“पीएम मोदी को लगता है वे सब जानते हैं”
प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा दुनिया इतनी बड़ी है कि कोई भी शख्स ये नहीं सोच सकता है कि वह सबके बारे में सबकुछ जानता है. यह किसी बीमारी की तरह है. भारत में कुछ लोग सोचते हैं कि वे सबकुछ जानते हैं और भगवान से ज्यादा जानते हैं. ऐसे लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं. राहुल गांधी ने तंज कसते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से कहा जाए कि भगवान के सामने बैठ जाएं, तो वे भगवान को भी समझाने लगेंगे कि ब्रह्मांड में क्या चल रहा है. भगवान खुद सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि उन्होंने क्या बनाया है. राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत में ऐसे लोग हैं जो इतिहासकार के पास जाएंगे तो इतिहास बताने लग जाते हैं. वैज्ञानिक के पास जाएंगे तो विज्ञान के बारे में बताने लगेंगे. अगर सेना के पास जाएंगे तो युद्ध के बारे में बताएंगे, लेकिन असल मायने में उन्हें कुछ समझ नहीं आता है.
राहुल गांधी ने इस दौरान ये भी आरोप लगाया कि, उनकी भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की कोशिश की गई. यात्रा को रोकने के लिए पुलिस, जांच एजेसिंयों का सहारा लिया गया, लेकिन आखिर में वे लोग नाकाम साबित हुए. क्योंकि हमें अहसास हो गया था कि इस यात्रा में हम अकेले नहीं हैं, बल्कि पूरा देश हमारे साथ इस यात्रा में चल रहा है. लोगों का प्यार जब मिलता है तो थकान नहीं होती है. हमने नफरत के इस दौर में मोहब्बत की दुकान खोली है. राहुल गांधी ने कहा कि जब भारत जोड़ो यात्रा शुरू की तो हमें लगने लगा कि हजारों किलोमीटर की यात्रा आसान नहीं है. क्योंकि घुटने की चोट से मुझे दिक्कत होने लगी. उसके बाद भी हमारे पास ऐसा कोई विकल्प नहीं थी. हम रोज 25 किलोमीटर पैदल यात्रा कर रहे थे. राहुल गांधी ने कहा कि अगर आप गुस्सा और लोगों के लिए नफरत रखते हैं तो बीजेपी की बैठकों में जाना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
SCO Meeting: SCO की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर भारत…
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…