मनोरंजन

KGF: फिल्म के बनेंगे 5 सीक्वल, क्या केजीएफ’ 3 में नहीं दिखेंगे यश

KGF To Have 5 Sequels:  2022 में कुछ फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं और ‘केजीएफ चैप्टर 2’उनमें से एक थी. रॉकस्टार यश अभिनीत फिल्म ने दुनियाभर में 1250 करोड़ का बिजनेस किया और ये फिल्म 2022 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ की शानदार सफलता के बाद अब चैप्टर 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर काम शुरू हो चुका है. वहीं होम्बले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरगंदूर  ने कहा कि ‘केजीएफ’ के कुछ पांच सीक्वल बनेंगे लेकिन बुरी खबर ये है कि यश उनका हिस्सा नहीं होंगे.

केजीएफ के बनेंगे 5 सीक्वल

कोलार गोल्ड फील्ड्स पर आधारित कन्नड़ फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया और होम्बले फिल्म के प्रोडक्शन तले ये फिल्म तैयार हुई. प्रोडक्शन कंपनी इसे बॉन्ड फ़्रैंचाइज़ी की तरह बनाने पर विचार कर रही है, लेकिन एक अलग स्टार कास्ट के साथ हाल ही में होम्बले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरगंदूर ने खुलासा किया कि एक्शन फिल्म में पांच सीक्वल होंगे लेकिन अलग-अलग हीरो के साथ.

क्या केजीएफ 3 में नहीं दिखेंगे यश?

अब सवाल ये उठता है कि क्या यश ‘केजीएफ 3’ में नजर आएंगे या नहीं. इसके अलावा अगर वो फिल्म में नजर आते हैं तो उनकी भूमिका क्या होगी. ‘केजीएफ 2’ में रॉकी भाई खुद सरेंडर करते हुए नजर आते हैं और एक गोली लगने के बाद समुद्र में डूबकर उनकी मौत हो जाती है. हालांकि, तीसरी किश्त के संकेत के साथ दर्शकों का मानना था कि यश अपने किरदार को फिर से निभाएंगा. बता दें कि लेटेस्ट न्यूज जिस तरह से आ रही है वो फैंस के भी संशय पैदा कर रही है कि यश ‘केजीएफ 3’ का हिस्सा होंगे या नहीं जो 2025 में रिलीज होने वाली है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास की फिल्म ‘सालार’ में कैमियो रोल प्ले करते यश नजर आएंगे. ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील अपनी अगली फिल्म ‘सालार’ में प्रभास के साथ यश को कास्ट करेंगे. ‘सालार’ फिल्म में वो यश की सफलता को भुलाना चाहते हैं. हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें-Kangana Ranaut: ‘पठान’ की रिलीज के दिन कंगना ने ट्वीट कर कहा – पैसों के लिए नहीं है सिनेमा

बता दें कि ‘केजीएफ’ (KGF) और ‘केजीएफ 2’ (KGF2) कन्नड़ सिनेमा की ब्लाकबस्टर फिल्म रही है. ‘केजीएफ’ 2018 में रिलीज हुई जबकि दूसरा अध्याय 2022 में रिलीज किया गया था जिसमें यश और श्रीनिधि शेट्टी नजर आए थे. ‘केजीएफ 2’ में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और रवीना टंडन का भी दमदार रोल  देखने को मिला था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

3 minutes ago

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया बख्तियारपुर: 20 लाख की सुपारी लेने वाला शूटर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…

16 minutes ago

ग्वालियर में नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, शादी विवाद के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार

MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…

26 minutes ago

चावल का पानी, केले के छिलके समेत इन 5 चीजों से बनाएं फ्री जैविक खाद, हरे-भरे होंगे पौधे

Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…

37 minutes ago

पाकिस्तान से ड्रोन में आई 15 किलो हेरोइन, फिरोजपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार

Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…

46 minutes ago

जिंदा रहने की खौफनाक जिद: सैनिक ने खुद काटा सड़ चुका पैर, 8 महीने बाद ड्रोन ने ऐसे बचाई जान

Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…

47 minutes ago